Honda Elevate Facelift Launch
Honda Elevate Facelift को लेकर भारतीय बाजार में हलचल तेज हो गई है। नई रिपोर्ट्स के मुताबिक Honda अपनी मिड-साइज SUV Elevate का फेसलिफ्ट मॉडल अक्टूबर 2026 की शुरुआत में भारत में पेश कर सकती है। यह Elevate का पहला बड़ा अपडेट होगा, जिसमें SUV के एक्सटीरियर और इंटीरियर में बदलाव के साथ कुछ नए प्रीमियम फीचर्स जोड़े जाने की उम्मीद है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट, कीमत और पूरी फीचर लिस्ट जारी नहीं की है।
Honda Elevate Facelift Price
नई Honda Elevate Facelift की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत ₹12.00 लाख से ₹17.00 लाख के आसपास रहने की उम्मीद है। मौजूदा Elevate की कीमत करीब ₹11.81 लाख से ₹16.36 लाख एक्स-शोरूम के बीच है।
नई SUV में एक्स्ट्रा फीचर्स मिलने के कारण टॉप वेरिएंट की कीमत बढ़ सकती है। इसके ऑन-रोड प्राइस में RTO, इंश्योरेंस और शहर के हिसाब से अंतर रहेगा।
Honda Elevate Facelift Engine
इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। नई Elevate में मौजूदा 1.5-लीटर चार-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन जारी रह सकता है। यह इंजन करीब 121 hp की पावर और 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का आप्शन देखने मिल सकता है |
फिलहाल Elevate Facelift में हाइब्रिड इंजन मिलने की कोई पक्की जानकारी नहीं है, इसलिए इसे लेकर सामने आ रही बातों को केवल संभावित जानकारी माना जाना चाहिए।
डिजाइन में मिलेंगे नए बदलाव
Honda Elevate Facelift के डिजाइन में बहुत बड़ा बदलाव करने के बजाय कंपनी इसके मौजूदा SUV लुक को और अपडेटेड बनाने पर ध्यान दे सकती है।
फ्रंट में नई ग्रिल, अपडेटेड बंपर और नए LED लाइटिंग एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं। रियर में भी LED टेललैंप के डिजाइन और लाइटिंग पैटर्न में बदलाव की उम्मीद है।
इसके अलावा नई डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी दिए जा सकते हैं। हालांकि Elevate की मौजूदा बॉक्सी और मजबूत SUV डिजाइन को बरकरार रखा जा सकता है।
इंटीरियर और फीचर्स
फेसलिफ्ट मॉडल में केबिन को ज्यादा प्रीमियम बनाने की कोशिश की जा सकती है। सबसे बड़ा बदलाव फीचर्स के मामले में देखने को मिल सकता है।
नई Elevate में 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स फैक्ट्री-फिटेड रूप में मिलने की उम्मीद है। मौजूदा मॉडल में ये फीचर्स डीलर एक्सेसरी के तौर पर आपको मिल जाते हैं
इसके अलावा अपडेटेड 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, वायरलेस चार्जिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सिंगल-पेन सनरूफ और कनेक्टेड कार फीचर्स को आगे भी जारी रखा जा सकता है।
कुछ वेरिएंट में पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और और भी प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
Safety Features
सेफ्टी के मामले में Honda Elevate Facelift पहले से मजबूत पैकेज के साथ आगे बढ़ सकती है। इसमें 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स जारी रहने की उम्मीद है।
Honda का ADAS आधारित Sensing पैकेज भी नई SUV में जारी रह सकता है। इसके साथ 360-डिग्री कैमरा और फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स पार्किंग और शहर में ड्राइविंग को आसान बना सकते हैं।
Honda Elevate Facelift Colours
फेसलिफ्ट के साथ नए कलर ऑप्शन पेश किए जाने की संभावना है। फ़िलहाल कलर रेंज के साथ कुछ नए शेड्स और ड्यूल-टोन कलर कॉम्बिनेशन भी मिल सकते हैं।
हालांकि फाइनल कलर लिस्ट अभी सामने नहीं आई है, इसलिए सभी कलर लॉन्च के समय ही आपको देखने मिलने वाले है ।
Mileage
इंजन में बड़े बदलाव नहीं होने की कंडीशन में माइलेज भी यही मॉडल के आसपास रहने की उम्मीद है। पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट से लगभग 15-16 kmpl और CVT वेरिएंट से करीब 16-17 kmpl तक का माइलेज मिलने की उम्मीद की जा सकती है।
एक्चुअल माइलेज सड़क, ट्रैफिक और ड्राइविंग स्टाइल के अनुसार अलग हो सकता है।
Launch Date
Honda Elevate Facelift को अक्टूबर 2026 की शुरुआत में भारत में पेश किए जाने की उम्मीद है। कुछ रिपोर्ट्स में अक्टूबर की शुरुआत की संभावित तारीख बताई गई है, लेकिन Honda की ओर से फाइनल लॉन्च डेट की घोषणा होना अभी बाकी है।
किन SUVs से होगा मुकाबला?
लॉन्च के बाद नई Honda Elevate Facelift का मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder, Maruti Victoris, Volkswagen Taigun, Skoda Kushaq और Tata Sierra जैसी मिड-साइज SUVs से होगा।
आगे क्या होगा?
Honda Elevate पहले से ही अपने मजबूत इंजन, कम्फ़र्टेबल इंटीरियर और SUV डिजाइन के लिए जानी जाती है, लेकिन फीचर्स के मामले में यह कुछ कोम्पेतिटर से पीछे दिखाई देती है। ऐसे में फेसलिफ्ट में 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स और अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलने से इसकी सेल्स कंडीशन काफी मजबूत हो सकती है।
फिलहाल Honda Elevate Facelift की कीमत, वेरिएंट, कलर और पूरी फीचर लिस्ट आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है, इसलिए इन जानकारियों को संभावित जानकारी के तौर पर ही देखना सही रहेगा। लॉन्च के समय कंपनी की ओर से फाइनल जानकारी सामने आने के बाद इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन पूरी तरह आपको देखने मिलने वाली है।
Read More
नया जमाना, नई Tata Nexon 2026 -बाकी सब SUVs लगेंगी पुरानी
आ गई Mahindra XUV 3XO EV फीचर्स ऐसे कि Tata-MG की नींद उड़ जाए🔥

