Hyundai Creta 2026 Design
भारतीय बाजार में Hyundai Creta एक ऐसी मिड-साइज SUV है, जिसे स्टाइलिश डिजाइन, आरामदायक केबिन और अपडेटेड फीचर्स के लिए काफी पसंद किया जाता है। फैमिली कार खरीदने वाले ग्राहकों से लेकर लॉन्ग ड्राइव की यात्रा करने वालों तक, Creta कई तरह की जरूरतों को पूरा करती है। इसका दमदार लुक, पेट्रोल और डीजल इंजन के आप्शन, ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और एडवांस सेफ्टी फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में खास बनाते हैं। 2026 में भी Hyundai Creta उन ग्राहकों के लिए एक बेस्ट आप्शन है, जो कम्फर्ट, परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी का अच्छा कॉम्बिनेशन चाहते हैं।
Hyundai Creta 2026 की कीमत
Hyundai Creta की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹10.73 लाख से शुरू होती है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत ₹20.00 तक देखने मिलती है। इसकी कीमत इंजन, वेरिएंट और गियरबॉक्स के अनुसार अलग-अलग होती है। बेस वेरिएंट में जरूरी फीचर्स मिलती हैं, जबकि महंगे वेरिएंट में प्रीमियम इंटीरियर, एडवांस टेक्नोलॉजी और एक्स्ट्रा सेफ्टी फीचर्स दिए जाते हैं।
ऑन-रोड कीमत में RTO, इंश्योरेंस और अन्य फीस जुड़ने के बाद कार की फाइनल कीमत बढ़ जाती है। इसलिए दिल्ली, मुंबई, पुणे और लखनऊ जैसे शहरों में इसकी ऑन-रोड कीमत अलग हो सकती है। कार खरीदने से पहले अपने शहर में चुने गए वेरिएंट की कीमत जरूर पता करें।
Hyundai Creta 2026 का इंजन और परफॉर्मेंस
Hyundai Creta में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के आप्शन मिलते हैं। सामान्य पेट्रोल इंजन शहर में कम्फ़र्टेबल ड्राइविंग के लिए अच्छा है, जबकि टर्बो पेट्रोल इंजन ज्यादा पावर और तेज एक्सीलरेशन देता है। वहीं, डीजल इंजन बेहतर टॉर्क के कारण हाईवे ड्राइविंग और लंबी दूरी तय करने वाले ग्राहकों के लिए सबसे बेस्ट हो सकता है।
इंजन स्पेसिफिकेशन
| इंजन | पावर | टॉर्क | गियरबॉक्स |
|---|---|---|---|
| 1.5L पेट्रोल | 115 PS | 144 Nm | 6-स्पीड MT / IVT |
| 1.5L टर्बो पेट्रोल | 160 PS | 253 Nm | 7-स्पीड DCT |
| 1.5L डीजल | 116 PS | 250 Nm | 6-स्पीड MT / 6-स्पीड AT |
माइलेज की बात करें तो Hyundai Creta का दावा किया गया माइलेज इंजन और गियरबॉक्स के अनुसार लगभग 17.4 से 21.8 km/l तक हो सकता है। एक्चुअल माइलेज ट्रैफिक, रोड कंडीशन, एसी के यूज और ड्राइविंग स्टाइल पर डिपेंड करेगा। अगर आपका इस्तेमाल मेन रूप से सिटी में है, तो पेट्रोल वेरिएंट अच्छा आप्शन हो सकता है, जबकि ज्यादा दूरी तय करने वालों को डीजल वेरिएंट पर भी विचार करना चाहिए।
Hyundai Creta 2026 के डिजाइन और एक्सटीरियर फीचर्स
डिजाइन के मामले में Hyundai Creta का लुक बोल्ड और मॉडर्न है। इसके फ्रंट में आकर्षक ग्रिल, LED हेडलैंप और LED DRLs दिए गए हैं, जो इसे सड़क पर अलग पहचान देते हैं। पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललैंप और स्टाइलिश बंपर इसके डिजाइन को और आकर्षक बनाते हैं। वेरिएंट के अनुसार इसमें अलॉय व्हील, रूफ रेल्स और अन्य स्टाइलिंग एलिमेंट मिलते हैं।
Creta का डिजाइन उन ग्राहकों को पसंद आ सकता है, जिन्हें ऐसी SUV चाहिए जो शहर में प्रीमियम दिखे और हाईवे पर भी अच्छी रोड प्रेजेंस बनाए रखे। इसके खास एडिशन में अलग एक्सटीरियर स्टाइलिंग भी मिलती है।
Hyundai Creta 2026 के इंटीरियर और टेक्नोलॉजी फीचर्स
Hyundai Creta का केबिन आराम और आधुनिक टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें वेरिएंट के अनुसार 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलते हैं। इन फीचर्स से ड्राइविंग के दौरान जरूरी जानकारी देखना और मनोरंजन का इस्तेमाल करना आसान होता है।
इसके ऊंचे वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस फोन चार्जर, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट और प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। कुछ वेरिएंट में 360-डिग्री कैमरा भी दिया जाता है, जिससे तंग जगहों पर पार्किंग करना आसान हो जाता है। फीचर्स वेरिएंट के अनुसार अलग हो सकती है।
Hyundai Creta 2026 के सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के मामले में Hyundai Creta में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा कुछ वेरिएंट में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स आपको देखने मिलते हैं।
टॉप वेरिएंट में Hyundai SmartSense Level 2 ADAS के तहत फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीपिंग असिस्ट, ब्लाइंड-स्पॉट वार्निंग और स्मार्ट क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। ये टेक्नोलॉजी ड्राइवर को सामने खतरों के प्रति सतर्क करने में मदद करती हैं, लेकिन सेफ ड्राइविंग के लिए ड्राइवर की सावधानी सबसे जरूरी है।
Hyundai Creta 2026 के कलर ऑप्शन
Hyundai Creta कई प्रीमियम कलर ऑप्शन में आपको मिलती है। इनमें Atlas White, Abyss Black, Titan Grey, Robust Emerald Pearl और Starry Night जैसे रंग शामिल हैं। कुछ वेरिएंट में डुअल-टोन कलर का आप्शन मिलता है। इसके खास एडिशन में अलग स्टाइलिंग और ब्लैक एक्सटीरियर एलिमेंट दिए जा सकते हैं। हालांकि, सभी रंग हर वेरिएंट में उपलब्ध हों, यह जरूरी नहीं है।
Hyundai Creta 2026 के डाइमेंशन और बूट स्पेस
Hyundai Creta पांच लोगों के बैठने वाली SUV है। इसकी लंबाई लगभग 4,330 mm, चौड़ाई 1,790 mm और व्हीलबेस 2,610 mm है। इसमें करीब 433 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो परिवार के सामान और लंबी यात्रा के बैग रखने के लिए उपयोगी है। इसका केबिन स्पेस और कम्फ़र्टेबल सीटें इसे रेगुलर यूज के साथ-साथ लॉन्ग ट्रिप के लिए भी बाकि कार से अलग पहेचान बनाती हैं।
क्या Hyundai Creta 2026 खरीदना सही रहेगा?
अगर आप ऐसी मिड-साइज SUV खरीदना चाहते हैं जिसमें आकर्षक डिजाइन, कम्फ़र्टेबल प्रीमियम इंटीरियर, बेस्ट फीचर्स और पेट्रोल-डीजल इंजन के आप्शन देखने मिलते है, तो Hyundai Creta आपकी पसंद बन सकती है। शहर में आरामदायक ड्राइविंग के लिए पेट्रोल IVT वेरिएंट उपयोगी है, जबकि बेहतर पावर के लिए टर्बो पेट्रोल और लंबी दूरी के लिए डीजल वेरिएंट पर विचार किया जा सकता है।
हालांकि, टॉप वेरिएंट की कीमत ज्यादा हो सकती है, इसलिए खरीदने से पहले अपने बजट, जरूरी फीचर्स और सालाना ड्राइविंग के हिसाब से सही वेरिएंट चुनना बेहतर रहेगा। कीमतों और फीचर्स में बदलाव संभव है, इसलिए बुकिंग से पहले सभी टर्म्स कंडीशन देख ले |
Read More
Renault Duster Hybrid 2026 लॉन्च हुई नई SUV, कीमत ₹16.99 लाख से शुरू, मिलेगा 29 kmpl का माइलेज
2027 Hyundai Tucson नए अवतार में आएगी दमदार SUV, Hybrid इंजन और 17-इंच स्क्रीन से मचेगा तहलका
नई Tata Harrier Petrol 2026 दमदार इंजन के साथ फ्यूचर रेडी टेक्नोलॉजी का धमाका!
Mahindra XUV 3XO इतनी सस्ती कीमत में इतने लग्जरी फीचर्स? यकीन नहीं होगा!

