Hyundai Creta Electric Details
Hyundai Creta Electric 2026 भारतीय इलेक्ट्रिक कार मार्केट अपनी छाप छोड़ने आई है | जो पेट्रोल-डीजल SUV की जगह एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV खरीदना चाहते हैं | कंपनी ने इसे शानदार डिजाइन, लंबी ड्राइविंग रेंज और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया है | इसका डिजाइन काफी हद तक पेट्रोल वाली Creta जैसा है, लेकिन इलेक्ट्रिक अवतार में इसे अलग पहचान देने के लिए Closed Front Grille, Pixelated Design Elements, Aerodynamic Alloy Wheels और EV-specific Styling दी गई है |
इस इलेक्ट्रिक SUV में 42kWh और 51.4kWh के दो बैटरी पैक का आप्शन मिलता है | बड़े बैटरी पैक के साथ यह एक बार फुल चार्ज होने पर 510 किलोमीटर तक की MIDC सर्टिफाइड रेंज आपको देती है | वहीं इसमें 5 लोगों कम्फ़र्टेबल बैठ सकते है, 433 लीटर का बूट स्पेस और 22 लीटर का फ्रंक स्टोरेज भी मिलता है | खास बात यह है कि Hyundai ने इसमें लॉन्ग रेंज बैटरी के साथ बेहतर परफॉर्मेंस और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स आपको मिलते है |
Hyundai Creta Electric 2026 Price
प्राइस की बात करें तो Hyundai Creta Electric की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹18.03 लाख रुपये से शुरू होकर ₹23.82 लाख रुपये तक जाती है | इसकी प्राइस बैटरी पैक और वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग है | कंपनी ने इसमें Executive, Executive Tech, Premium, Excellence और Excellence Knight जैसे वेरिएंट पेश किए हैं | इसके अलावा लॉन्ग रेंज बैटरी वाले मॉडल में भी कई आप्शन मिलते हैं |
ग्राहकों के लिए कंपनी ने Battery as a Service (BaaS) प्लान भी पेश किया है, जिसके तहत Creta Electric की शुरुआती कीमत ₹10.99 लाख रुपये रखी गई है | हालांकि इस प्लान में बैटरी की कीमत अलग होती है और ग्राहकों को बैटरी इस्तेमाल करने के लिए ₹3.90/- रुपये प्रति किलोमीटर का चार्ज देना पड़ता है | इस तरह कम बजट में इलेक्ट्रिक SUV खरीदने वाले ग्राहकों के लिए भी यह एक बेस्ट आप्शन बन जाता है |
Battery, Motor & Performance
Hyundai Creta Electric में दो बैटरी पैक दिए गए हैं | इसका पहला आप्शन 42kWh बैटरी पैक है, जो 99kW यानी 135 PS की पावर जनरेट करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है | इसकी MIDC सर्टिफाइड ड्राइविंग रेंज 420 किलोमीटर तक है | वहीं दूसरा आप्शन 51.4kWh लॉन्ग रेंज बैटरी पैक है, जिसमें 126kW यानी 171 PS की पावर और 255Nm का टॉर्क मिलता है | इस मॉडल की MIDC सर्टिफाइड रेंज 510 किलोमीटर तक है |
इसमें Front Wheel Drive सिस्टम और सिंगल-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है | लॉन्ग रेंज मॉडल केवल 7.9 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ सकता है | ड्राइविंग को बेहतर बनाने के लिए इसमें Eco, Normal और Sport जैसे ड्राइविंग मोड दिए गए हैं | इसके अलावा i-Pedal टेक्नोलॉजी की मदद से ड्राइवर केवल एक्सीलेटर पैडल का इस्तेमाल करके कार की स्पीड कम कर सकता है और जरूरत पड़ने पर गाड़ी को पूरी तरह रोक भी सकता है |
चार्जिंग की बात करें तो इसमें DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिसकी मदद से बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में लगभग 39 मिनट का समय लगता है | वहीं AC होम चार्जिंग के लिए 7.4kW और 11kW चार्जर आपको देखने मिलता हैं | इससे घर पर भी आसानी से कार चार्ज की जा सकती है |
Interior & Smart Features
फीचर्स और इंटीरियर की बात करें तो Hyundai Creta Electric का केबिन काफी प्रीमियम और मॉडर्न है | इसमें ड्यूल 10.25-इंच स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जिसमें एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और दूसरा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है | इसके अलावा इसमें Panoramic Sunroof, Ventilated Front Seats, Wireless Smartphone Connectivity, Automatic Climate Control और Ambient Lighting जैसे फीचर्स मिलते हैं |
इसमें Bose Premium Sound System, 360-Degree Camera, Wireless Charger, Digital Key, Hyundai Bluelink Connected Car Technology और OTA Updates जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं | इसके अलावा कार में Vehicle-to-Load (V2L) टेक्नोलॉजी मिलती है, जिसकी मदद से कार की बैटरी से लैपटॉप और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चलाए जा सकते हैं | लॉन्ग रेंज मॉडल में बेहतर एयरोडायनामिक्स के लिए Active Air Flaps भी दिए गए हैं |
Safety Features
सेफ्टी के मामले में Hyundai Creta Electric में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं | इसमें 6 एयरबैग, Electronic Stability Control (ESC), ABS के साथ EBD, Hill Start Assist, Hill Descent Control और TPMS जैसे फीचर्स मिलते हैं | इसके अलावा रियर कैमरा और पार्किंग सेंसर भी दिए गए हैं, जिससे कम जगहों पर कार पार्क करना आसान होता है |
टॉप वेरिएंट में Hyundai SmartSense Level 2 ADAS टेक्नोलॉजी मिलती है | इसमें Adaptive Cruise Control, Lane Keeping Assist, Forward Collision-Avoidance Assist और Blind Spot Collision-Avoidance Assist जैसे फीचर्स शामिल हैं | इसके अलावा कार में इलेक्ट्रॉनिक सेफ्टी सिस्टम और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर दिया गया है, जोकि आपको सबसे अच्छी बिल क्वालिटी और बेस्ट सेफ्टी देखने मिल जाती है |
Available Colour Options
Hyundai Creta Electric को कंपनी ने कई यूनिक कलर ऑप्शन में पेश किया है | इसमें Atlas White, Ocean Blue, Fiery Red, Starry Night और Titanium Black जैसे कलर मिलते हैं | इसके अलावा Titan Grey Matte, Ocean Blue Matte और Robust Emerald Matte जैसे मैट कलर ऑप्शन भी आपको मिलने वाला हैं | ड्यूल-टोन पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए Atlas White With Black Roof और Ocean Blue With Black Roof का आप्शन भी मिलता है |
इसके अलावा Creta Electric Knight Edition में ब्लैक थीम और खास डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल से ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देते हैं |
Hyundai Creta Electric 2026 क्या इसे खरीदना सही रहेगा?
अगर आप एक ऐसी इलेक्ट्रिक SUV खरीदना चाहते हैं जिसमें शानदार डिजाइन, 510 किलोमीटर तक की सर्टिफाइड रेंज, प्रीमियम इंटीरियर, एडवांस सेफ्टी और फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिले तो Hyundai Creta Electric एक अच्छा आप्शन हो सकती है | इसका 42kWh बैटरी पैक शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए अच्छा है, जबकि 51.4kWh लॉन्ग रेंज मॉडल उन ग्राहकों के लिए बेहतर है जिन्हें लंबी दूरी की यात्रा भी करनी होती है | कुल मिलाकर Hyundai Creta Electric अपने प्रीमियम फीचर्स और दमदार रेंज के साथ भारतीय इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में एक मजबूत आप्शन बनी हुई है |
Read More
New Tata Nexon EV 489Km की शानदार रेंज और प्रीमियम फीचर्स के साथ इलेक्ट्रिक SUV बनी और भी खास
आ गई Mahindra XUV 3XO EV फीचर्स ऐसे कि Tata-MG की नींद उड़ जाए🔥
न्यू MG Windsor EV Pro 2025 लाइफटाइम बैटरी वारंटी के साथ मात्र ₹9.99 लाख की प्राइस में

