Site icon News Dham

स्टाइल और पावर का नया चेहरा Hyundai Verna Facelift सेडान सेगमेंट को देगी फ्यूचर टच!

Hyundai Verna Facelift

Hyundai Verna Facelift 2026

Hyundai Verna Facelift भारतीय सेडान सेगमेंट में एक बार फिर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने के लिए तैयार है। नई फेसलिफ्ट में कार को और भी ज्यादा स्टाइलिश फ्रंट ग्रिल, शार्प LED हेडलाइट्स और मॉडर्न डिजाइन एलिमेंट्स के साथ पेश किया गया है , जो इसे सड़क पर बेहद प्रीमियम लुक देते हैं |

Hyundai Verna Facelift Price

हुंडई वरना फेसलिफ्ट की बात करें तो यह प्रीमियम मिड-साइज सेडान भारतीय बाजार में लगभग ₹10.98 लाख से शुरू होकर करीब ₹18.25 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है, जिससे यह अपने सेगमेंट में एक मजबूत और वैल्यू-फॉर-मनी आप्शन बन जाती है। ऑन-रोड लगभग आपको ₹13.07 लाख की में देखने मिलती है |

Hyundai Verna Facelift Features

टेक्नोलॉजी और फीचर्स के मामले में यह सेडान अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा फीचर-लोडेड कारों में से एक बनकर सामने आती है। इसमें आपको ड्यूल 10.25-इंच टचस्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, Bose का 8-स्पीकर प्रीमियम साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और वायरलेस चार्जिंग जैसे हाई-टेक फीचर्स मिलते हैं। कम्फर्ट के लिए इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट, रियर सनशेड और बड़ा 528-लीटर बूट स्पेस भी दिया गया है। जोकि आपके सफ़र को बिलकुल आसन बनता है |

Hyundai Verna Facelift Engine

वरना में आपको 2 इंजन मिलने वाले है ,जिसमे पहला 1.5-लीटर MPi पेट्रोल इंजन है जो लगभग 115 PS पावर और 143.8 Nm टॉर्क देता है, जो शहर में स्मूथ और आरामदायक ड्राइव के लिए बढ़िया माना जाता है। वहीं परफॉर्मेंस पसंद करने वालों के लिए 1.5-लीटर Turbo GDi पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो करीब 160 PS पावर और 253 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल, IVT ऑटोमैटिक और 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन के साथ आता है, जिससे कार की ड्राइविंग और भी ज्यादा पावरफुल और एक्साइटिंग बन जाती है।

Hyundai Verna Facelift Safety

हुंडई वरना में आपको सभी बेस्ट सेफ्टी फीचर्स मिलने वाले है, जोकि कंपटीशन को डोमिनेट करते है | इसमें 7 एयरबैग, Level-2 ADAS, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और 360° कैमरा जैसे अपडेट सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। साथ ही फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस और ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर जैसी स्मार्ट टेक्नोलॉजी हर ड्राइव को ज्यादा सेफ और भरोसेमंद बनाती है। यही वजह है कि नई Verna Facelift सेफ्टी और टेक्नोलॉजी का शानदार कॉम्बिनेशन पेश करती है।

Hyundai Verna Facelift Safety

Hyundai Verna Facelift Colours

हुंडई ने इसमें आपको बहोत प्रीमियम कलर दिए है , जैसे Atlas White, Abyss Black, Starry Night, Titan Grey, Amazon Grey और Fiery Red। ये सभी कलर ऑप्शन कार के स्पोर्टी डिजाइन और प्रीमियम लुक को और भी ज्यादा शानदार बनाते हैं, जिससे Verna सड़क पर काफी अलग और मॉडर्न नजर आती है।

Read More

Tata Avinya X SUV 2026 उजागर करती वह सच, जो आपको नई EV लेने से पहले रुककर सोचने पर मजबूर करेगा

आ गई Mahindra XUV 3XO EV फीचर्स ऐसे कि Tata-MG की नींद उड़ जाए🔥

VinFast VF6/VF7 इंडिया लॉन्च डिटेल्स – इतनी एडवांस टेक्नोलॉजी कभी नहीं देखी!

फ्यूचर की झलक दिखाती Tayron R-Line, हर ड्राइव को बनाएगी पावरफुल एक्सपीरियंस

Exit mobile version