Site icon News Dham

Adventure का असली किंग! KTM 390 Adventure X में पावर और टेक्नोलॉजी का धमाका

New Ktm 390 Adventure X

KTM 390 Adventure X Details

Adventure lovers के लिए फिर आई झटका देने वाली खबर KTM 390 Adventure X की कीमत एक बार फिर बढ़ा दी गई है। पहले ही प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत पकड़ रखने वाली यह बाइक अब और महंगी हो गई है, जिससे buyers को अपनी जेब थोड़ी और ढीली करनी पड़ेगी। हालांकि, कंपनी ने परफॉर्मेंस और फीचर्स में कोई समझौता नहीं किया है, लेकिन लगातार हो रहे Price hikes ने इसे लेकर चर्चा तेज कर दी है। सवाल अब यही है ,क्या बढ़ती कीमत के बावजूद यह बाइक अपने दमदार engine और off-road capability के दम पर buyers को आकर्षित करती रहेगी, या फिर मार्केट में competition इसे टक्कर देगा?

KTM 390 Adventure X Price

बढ़ती कीमत के साथ अब KTM 390 Adventure X सिर्फ एक adventure bike नहीं रही, बल्कि एक प्रीमियम एडवेंचर मशीन बन चुकी है। जहां पहले यह “value for money ADV” मानी जाती थी, वहीं अब हर नए price hike के बाद buyers को दो बार सोचना पड़ रहा है। ₹3 लाख के आसपास शुरू होकर ₹4 लाख के करीब पहुंचती इसकी कीमत साफ संकेत देती है ,यह बाइक अब सिर्फ passion वालों के लिए है, budget वालों के लिए नहीं।

KTM 390 Adventure X Engine

केटीएम 390 एड्वेंचर एक्स का इंजन इसकी असली ताकत और पहचान है, जो हर राइड को रोमांच से भर देता है। 398cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन जैसे ही एक्सेलेरेटर घुमाते हैं, तुरंत तेज और  अग्रेसिव रेस्पॉन्स देता है, जिससे हर सफर बेहद एक्साइटिंग बन जाता है। लगभग 46 पीएस की दमदार पावर और 39 NM मजबूत टॉर्क के साथ यह बाइक हर तरह के रास्तों चाहे हाईवे हो या ऊबड़-खाबड़ ऑफ-रोड पर शानदार प्रदर्शन करती है। यह सिर्फ चलने के लिए नहीं, बल्कि हर राइड में जोश और एडवेंचर का असली अनुभव देने के लिए बनाई गई है।

KTM 390 Adventure X Features

केटीएम ने इसमें अपडेटेड टेक्नोलॉजी फीचर्स दिए है, जो हर राइड को खास बना देते हैं। इसमें मिलने वाला डिजिटल TFT डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और राइड-बाय-वायर जैसी टेक्नोलॉजी इसे मॉडर्न टच देती है। साथ ही ड्यूल-चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और दमदार सस्पेंशन सेटअप इसे हर तरह के रास्तों पर भरोसेमंद बनाते हैं। चाहे शहर की सड़कों पर सफर हो या ऑफ-रोड एडवेंचर, इसके फीचर्स हर परिस्थिति में राइडर को कंट्रोल, कंफर्ट और कॉन्फिडेंस का शानदार अनुभव देते हैं।

Read More

बजट सेगमेंट में भी स्पोर्ट्स फील, Bajaj Pulsar 125 ने बढ़ाई बाइक लवर्स की धड़कन💖

Kawasaki Ninja 300 पर बंपर डिस्काउंट! अब सपना नहीं हकीकत बनेगी सुपरबाइक

नया Burgman Street 2026 आया प्रीमियम लुक और एडवांस फीचर्स के साथ-स्कूटर सेगमेंट में मचेगा धमाका!

Honda Rebel 500 भारत में लॉन्च – ₹5.50 लाख की दमदार क्रूज़र बाइक, जानिए सभी फीचर्स

Exit mobile version