Mahindra Scorpio Classic 2026 Details
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जब इस SUV को लॉन्च किया था, तब बाजार में टाटा सफारी जैसी गाड़ियां लोगों की पहली पसंद हुआ करती थीं। लेकिन जैसे ही स्कॉर्पियो ने एंट्री ली, पूरे SUV सेगमेंट में हलचल मच गई और बाकी कंपनियों की मौजूदगी फीकी पड़ गई। तभी से यह कार लोगों के दिलों पर राज करने लगी और आज भी जबरदस्त लोकप्रियता बनाए हुए है।
दमदार लुक और ताकतवर पहचान के साथ स्कॉर्पियो महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शुमार हो चुकी है। फिल्मों में इसकी मौजूदगी ने इसके क्रेज को और भी बढ़ा दिया, जिससे युवा वर्ग खासा आकर्षित हुआ। पुलिस से लेकर गैंगस्टर तक, हर जगह नजर आने वाली यह SUV आज भी सड़कों पर अपना अलग ही भौकाल कायम रखती है।
Mahindra Scorpio Classic 2026 Price
न्यू स्कार्पियो बहोत ही कम प्राइस और मेंटेनेंस में देखने आपको देखने मिलती है, जैसे इसकी प्राइस मात्र ₹13.98 लाख से शुरू होकर ₹16.70 लाख में टॉप मॉडल एक्सशोरूम में मिलने वाली है | बात करे ऑनरोड प्राइस की तो लगभग ₹15.97 लाख पर मिलती है, जोकि वैल्यू फॉर मनी बन जाती है |
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| फ्यूल टाइप | डीज़ल |
| इंजन | 2184 cc टर्बोचार्ज्ड |
| ट्रांसमिशन | मैनुअल |
| माइलेज (यूज़र रिपोर्टेड) | 15 kmpl |
| सीटिंग कैपेसिटी | 7 व 9 सीटर ऑप्शन |
| पावर | 130 bhp |
| टॉर्क | 300 Nm |
Mahindra Scorpio Classic 2026 Features
महिंद्रा लवर्स इसे फीचर्स या कम्फर्ट के लिए नहीं खरीदते बल्कि पॉवर और दबदबा बना है इस लिए खरीदते है | लेकिन इसमें महिंद्रा ने बेस्ट फीचर्स दिए है जोकि रेगुलर यूज के होने वाले है | जैसे महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक में आपको 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, माइक्रो हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, दूसरी रो के लिए AC वेंट्स, टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील के साथ क्रूज़ कंट्रोल और म्यूज़िक कंट्रोल्स मिलते हैं। इसके अलावा पावर विंडोज़ और 17-इंच के एलॉय व्हील्स इस SUV को प्रीमियम और मजबूत पहचान देते हैं।
Mahindra Scorpio Classic 2026 Safety
महिंद्रा स्कॉर्पियो में सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको काफी सीमित सेफ्टी मिलती है। इस SUV में केवल 2 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, पैनिक ब्रेक इंडिकेशन और ऑटो डोर लॉक जैसे बेसिक सेफ्टी फीचर्स ही दिए गए हैं। इसके अलावा एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी या ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक ड्राइवर असिस्ट फीचर्स देखने को नहीं मिलते, जो आज के समय में एक कमी मानी जाती है।
हालांकि स्कॉर्पियो अपनी मजबूत बॉडी और दमदार रोड प्रेजेंस के लिए जानी जाती है, लेकिन बदलते दौर में सिर्फ ताकत ही काफी नहीं है। अब ग्राहकों को बेहतर एक्टिव और पैसिव सेफ्टी दोनों की जरूरत है। महिंद्रा कंपनी को इसमें ज्यादा एयरबैग्स, ESP, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड और रियर कैमरा जैसे फीचर्स जोड़ने पर ध्यान देना चाहिए। इससे स्कॉर्पियो न सिर्फ भौकाल वाली SUV बनेगी, बल्कि सेफ्टी के मामले में भी भरोसेमंद विकल्प साबित होगी।
Mahindra Scorpio Classic 2026 Engine
महिंद्रा एंड महिंद्रा की पहचान हमेशा से उसके दमदार और भरोसेमंद इंजनों के लिए रही है। खास तौर पर mHawk डीज़ल इंजन महिंद्रा का सबसे सफल और लोकप्रिय इंजन माना जाता है, जिसकी वजह से ब्रांड की गाड़ियों को जबरदस्त पावर और परफॉर्मेंस मिलती है। इसमें रिपेयर कॉस्ट भी काफी कम होता है |
-
इस SUV में आपको 2.2 लीटर का mHawk डीज़ल इंजन मिलता है, जो 2184 cc का है।
-
यह इंजन 130 bhp की पावर और 300 Nm का टॉर्क जनरेट करता है,
-
6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
भले ही कागज़ों पर इसकी पावर ज्यादा न लगे, लेकिन रियल ड्राइविंग कंडीशंस में यह इंजन स्मूद, मजबूत और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देने में पूरी तरह सक्षम है। यही वजह है कि यह गाड़ी हर तरह की सड़क पर अपनी अलग पकड़ और दम दिखाती है।
Mahindra Scorpio Classic 2026 Colours
महिंद्रा इस SUV में आपको कुल 5 कलर ऑप्शन्स ऑफर करती है, जिनमें एवरेस्ट व्हाइट, मोल्टन रेड रेज, गैलेक्सी ग्रे, स्टेल्थ ब्लैक और डायमंड व्हाइट शामिल हैं। ये सभी रंग कार को अलग-अलग अंदाज़ और पहचान देते हैं।
हालांकि इन सभी ऑप्शन्स में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला रंग स्टेल्थ ब्लैक है। ब्लैक कलर में यह SUV बेहद अग्रेसिव और रफ-टफ नजर आती है, जो इसे एक दमदार गैंगस्टर लुक देता है और सड़क पर अलग ही रुतबा कायम करता है।
Mahindra Scorpio Classic 2026 FAQ’S
Que1. महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक टॉप मॉडल की कीमत कितनी है?
उत्तर: महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक के टॉप मॉडल की ऑन-रोड कीमत करीब ₹15.97 लाख है। यह कीमत शहर और राज्य के अनुसार थोड़ी कम-ज्यादा हो सकती है।
Que2.महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक में कितने लोग बैठ सकते हैं?
उत्तर: स्कॉर्पियो क्लासिक में कंपनी की तरफ से 9-सीटर का ऑप्शन दिया गया है, लेकिन 7 लोग इसमें ज्यादा आरामदायक तरीके से बैठ सकते हैं, खासकर लॉन्ग ड्राइव के दौरान।
Que3.स्कॉर्पियो क्लासिक का माइलेज कितना है?
उत्तर: महिंद्रा के अनुसार स्कॉर्पियो क्लासिक का माइलेज लगभग 16 kmpl तक का है।
-
सिटी ड्राइविंग: करीब 12 kmpl
-
हाईवे ड्राइविंग: करीब 13–14 kmpl
ड्राइविंग स्टाइल और रोड कंडीशन के हिसाब से माइलेज में फर्क आ सकता है।
Que4. स्कॉर्पियो क्लासिक का इंजन कितने cc का है?
उत्तर: स्कॉर्पियो क्लासिक में 2184 cc का 2.2-लीटर mHawk डीज़ल इंजन दिया गया है, जो दमदार परफॉर्मेंस और बेहतर टॉर्क के लिए जाना जाता है।
Que5. क्या महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक 4×4 में आती है?
उत्तर: नहीं, महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक का कोई भी वेरिएंट 4×4 ऑप्शन में उपलब्ध नहीं है। यह SUV सिर्फ 2WD (रियर व्हील ड्राइव) सेटअप के साथ ही आती है।
Read More
Mahindra Thar ROXX Price and Features :- धमाकेदार एंट्री के साथ लॉन्च हुई महिंद्रा थार रॉक्स 🎀
आ गई Mahindra XUV 3XO EV फीचर्स ऐसे कि Tata-MG की नींद उड़ जाए🔥
परिवार की सेफ्टी और बजट दोनों का ख्याल Tata Punch 2026 जाने लौन्चिंग डेट

