Site icon News Dham

Tata Harrier EV दमदार बैटरी, 627KM तक रेंज और AWD का कमाल, जानिए कीमत, फीचर्स और सेफ्टी की पूरी जानकारी

Tata Harrier EV

Tata Harrier EV Details

Tata Harrier EV भारतीय इलेक्ट्रिक SUV बाजार में टाटा मोटर्स की सबसे प्रीमियम पेशकशों में से एक है। जून 2025 में लॉन्च हुई यह इलेक्ट्रिक SUV अब 2026 में भी अपने दमदार पैकेज के साथ चर्चा में है। Harrier EV में 65 kWh और 75 kWh बैटरी पैक के विकल्प मिलते हैं और बड़े बैटरी पैक के साथ इसकी प्रमाणित रेंज 627 किलोमीटर तक बताई गई है। खास बात यह है कि टॉप वेरिएंट में डुअल-मोटर आधारित QWD/AWD सिस्टम भी मिलता है, जो इसे दुसरे इलेक्ट्रिक SUV से ज्यादा पॉवरफुल बनता है ।

Tata Harrier EV की कीमत

भारत में Tata Harrier EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹21.69 लाख से शुरू होती है, जबकि टॉप-स्पेक वेरिएंट की कीमत करीब ₹29.19 लाख एक्स-शोरूम तक जाती है। वेरिएंट और बैटरी के हिसाब से कीमत बदलती है। 65 kWh बैटरी वाले वेरिएंट के साथ 75 kWh बैटरी का विकल्प भी मिलता है, जबकि QWD/AWD सेटअप चुनने पर कीमत और बढ़ जाती है।

ऑन-रोड कीमत शहर, बीमा, आरटीओ और अन्य शुल्क के हिसाब से अलग-अलग होगी। उदाहरण के तौर पर मुंबई में कीमतों के अनुसार Harrier EV की ऑन-रोड कीमत लगभग ₹23.11 लाख से ₹31.09 लाख के बीच दिखाई जाती है।

बैटरी, मोटर और रेंज

Tata Harrier EV में 65 kWh और 75 kWh बैटरी पैक में देखने मिलती हैं। 75 kWh बैटरी वाला मॉडल लंबी दूरी के लिए ज्यादा बेहतर आप्शन और कंपनी/प्रमाणित आंकड़ों के अनुसार इसकी रेंज 627 km तक पहुंचती है। रियल रेंज ड्राइविंग स्टाइल, स्पीड, ट्रैफिक, तापमान और एसी के इस्तेमाल के आधार पर कम-ज्यादा हो सकती है।

RWD वर्जन में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जबकि QWD/AWD मॉडल में डुअल-मोटर सेटअप मिलता है। टॉप AWD मॉडल में 504 Nm तक टॉर्क और Boost Mode दिया गया है, जिससे खराब रास्तों और मुश्किल परिस्थितियों में बेहतर ट्रैक्शन मिलता है। Tata की आधिकारिक जानकारी के अनुसार रियर मोटर अकेले 238 PS तक पावर देती है।

चार्जिंग की बात करें तो 7.2 kW AC चार्जर का विकल्प मिलता है, जबकि DC फास्ट चार्जिंग से बैटरी को लगभग 20 से 80 प्रतिशत तक करीब 25 मिनट में चार्ज करने का दावा किया गया है।

शानदार डिजाइन और दमदार रोड प्रेजेंस

Harrier EV का डिजाइन मौजूदा Harrier की पहचान को बरकरार रखते हुए इलेक्ट्रिक SUV के हिसाब से ज्यादा आधुनिक बनाया गया है। इसमें कनेक्टेड LED लाइटिंग, स्मार्ट डिजिटल DRLs, सेंटर पोजिशन लैंप, LED टेललैंप और बड़े अलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसकी लंबाई 4,607 mm, चौड़ाई 2,132 mm, ऊंचाई 1,740 mm और व्हीलबेस 2,741 mm है।

SUV में 502 लीटर का बूट स्पेस भी मिलता है, जिससे परिवार के साथ लंबी यात्रा के लिए यह काफी व्यावहारिक बनती है। मल्टी-लिंक रियर सस्पेंशन और Tata का Ultra Glide Suspension खराब सड़कों पर आरामदायक राइड देने में मदद करता है।

फीचर्स में टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल

Harrier EV के केबिन को काफी हाई-टेक बनाया गया है। इसमें वेरिएंट के अनुसार 12.3-इंच तक का Cinematic Touchscreen, डिजिटल कॉकपिट, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, Arcade.ev ऐप सूट, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और OTA अपडेट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

टॉप Empowered वेरिएंट में सबसे खास फीचर्स में 14.53-इंच Samsung Neo QLED आधारित इंफोटेनमेंट स्क्रीन, Dolby Atmos, 540-डिग्री सराउंड व्यू, डिजिटल की, Summon Mode, Auto Park Assist, Powered Tailgate और Powered Boss Mode शामिल हैं।

इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, JBL 10-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, एयर प्यूरिफायर, वायरलेस चार्जिंग और एंबिएंट लाइटिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स भी आपको देखने मिल जाते है।

सेफ्टी में भी काफी मजबूत

सेफ्टी के मामले में Harrier EV को बेस्ट बिल्ड क्वालिटी से तैयार किया गया है। इसमें शुरुआती वेरिएंट से ही 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो होल्ड और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।

ऊंचे वेरिएंट में 360-डिग्री 3D सराउंड व्यू कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर और अतिरिक्त एयरबैग भी मिलते हैं। Empowered वेरिएंट में Level-2 ADAS के 22 फीचर्स, Intelligent Speed Assist, Blind Spot Monitoring और Auto Park Assist जैसे एडवांस्ड सेफ्टी सिस्टम दिए गए हैं।

ड्राइविंग मोड और ऑफ-रोड क्षमता

Harrier EV की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसका QWD सिस्टम है। AWD वेरिएंट में Boost Mode, Off-Road Assist और छह Terrain Modes मिलते हैं। इनमें Normal, Snow/Grass, Mud-Ruts, Sand, Rock Crawl और Custom जैसे मोड शामिल हैं। इससे SUV को अलग-अलग तरह की सड़क और सतह पर बेहतर तरीके से चलाने में मदद मिलती है।

इसके अलावा RWD मॉडल में Eco, City और Sport जैसे ड्राइविंग मोड और अलग-अलग Terrain Modes दिए गए हैं। V2L और V2V चार्जिंग जैसी सुविधाएं इसे सामान्य पेट्रोल-डीजल SUV की तुलना में तकनीकी रूप से और अलग बनाती हैं।

Tata Harrier EV के कलर

Harrier EV को कई आकर्षक रंगों में पेश किया गया है। जोकि प्रमुख रंगों में Empowered Oxide, Nainital Nocturne, Pristine White और Pure Grey शामिल हैं। इसके अलावा Stealth Edition में Matte Stealth Black एक्सटीरियर, Carbon Noir इंटीरियर और Piano Black अलॉय व्हील्स दिए जाते हैं। हालांकि सभी रंग हर वेरिएंट में उपलब्ध नहीं हैं।

माइलेज की जगह जानिए रियल-वर्ल्ड रेंज

क्योंकि Harrier EV पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV है, इसलिए इसमें पेट्रोल-डीजल कारों की तरह km/l में माइलेज नहीं दिया जाता। इसकी जगह बैटरी रेंज महत्वपूर्ण है। कंपनी के प्रमाणित आंकड़ों में 75 kWh बैटरी के साथ 627 km तक की रेंज बताई गई है, लेकिन रेगुलर की ड्राइविंग में ट्रैफिक, स्पीड, मौसम और एसी के कारण वास्तविक रेंज इससे कम हो सकती है।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर Tata Harrier EV उन ग्राहकों के लिए एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV बनकर सामने आती है, जो लंबी रेंज के साथ दमदार डिजाइन, बड़ी बैटरी, आधुनिक फीचर्स और मजबूत सेफ्टी चाहते हैं। 75 kWh बैटरी, 627 km तक की प्रमाणित रेंज, डुअल-मोटर QWD, 504 Nm टॉर्क, Level-2 ADAS और 14.53-इंच Neo QLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स इसे अपने सेगमेंट की खास इलेक्ट्रिक SUVs में शामिल करते हैं।

Read More

Mahindra XEV 9S Gets New 6-Seater अब 7 नहीं, 6 सीटों में मिलेगा ज्यादा प्रीमियम आराम

₹18.79 लाख में आई Tata Sierra EV On Road , जानें क्यों होगी EV सेगमेंट की गेम चेंजर

Toyota Ebella E3 लॉन्च! ₹23.60 लाख में 543KM रेंज और लग्जरी फीचर्स के साथ EV मार्केट में मचाएगी तहलका

2025 VinFast VF6 लंबी रेंज, हाई-टेक केबिन और प्रीमियम लुक्स, कीमत जानकर चौंक जाओगे!

Exit mobile version