Tata Punch EV Facelift Design
Tata Punch EV Facelift अब और ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम लुक के साथ आती है, जिसमें EV ग्रिल, शार्प स्प्लिट LED हेडलैंप्स, नए डिज़ाइन के बंपर, सिल्वर स्किड प्लेट, स्टाइलिश 16 इंच अलॉय व्हील्स और कनेक्टेड LED टेल लाइट्स इसे मजबूत और फ्यूचरिस्टिक रोड प्रेज़ेंस देते हैं। इसका बॉक्सी और 195 हाई-ग्राउंड क्लीयरेंस वाला स्टांस SUV अपील को बनाए रखता है, जिससे यह कॉम्पैक्ट EV सेगमेंट में स्टाइल और स्मार्ट डिज़ाइन का बेहतरीन पैक आपको ऑफर करती है |
Tata Punch EV Facelift Price
Tata Punch EV Facelift अपने फीचर्स और स्टाइल के हिसाब से बहुत मजबूत वैल्यू-फॉर-मनी ऑफर है, इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹9.69 लाख से शुरू होती है, टाटा ने फेसलिफ्टेड 2026 Punch EV के लिए बैटरी-एज़-ए-सर्विस (BaaS) प्राइसिंग भी पेश की है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹6.49 लाख से शुरू होती है। जो एक प्रीमियम, एडवांस EV SUV को इस प्राइस सेगमेंट में सबसे आकर्षक चॉइस बनाती है | Punch EV Facelift फीचर्स, डिज़ाइन और ड्राइविंग एक्सपीरियंस के साथ वह स्मार्ट EV है जो बजट में रहते हुए भी प्रीमियम अपील देती है।
Tata Punch EV Facelift Battery
Tata Punch EV Facelift अब दो बैटरी आप्शन दिए गए है के साथ आती है ,30 kWh और 40 kWh पैक, जहाँ 30 kWh वर्ज़न करीब 365 km (ARAI) की रेंज देता है और 40 kWh वर्ज़न ARAI-क्लेम्ड 468 km तक की रेंज प्रदान करता है, जिससे यह इलेक्ट्रिक SUV शहर की ड्राइविंग से लेकर लंबी दूरी के सफ़र तक संतुलित और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक अनुभव देती है।
Tata Punch EV Facelift Features
टाटा पंच इवी फेसलिफ्ट फीचर्स के मामले में भी अपने सेगमेंट में जबरदस्त अपील देती है ,इसमें 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay, वॉइस कमांड पैनोरमिक सनरूफ, 3-ज़ोन ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट्स, अम्बिएंट लाइटिंग, कुशन कम्फर्टेबल सीट्स, 360° कैमरा,और मल्टीपल USB चार्जिंग पोर्ट्स वायरलेस चार्जिंग पैड जैसे एडवांस्ड और प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं |
Tata Punch EV Facelift Safety
टाटा पंच इवी फेसलिफ्ट 2026 सेफ्टी पैकेज बेहद मजबूत और भरोसेमंद है, यह 6 एयरबैग्स के साथ आता है, जिसमें ड्राइवर, पैसेंजर और साइड/कर्टेन सुरक्षा शामिल है, साथ ही Electronic Stability Control (ESC), ABS + EBD, Hill Hold Assist, iTPMS (Tyre Pressure Monitoring System), ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, 360-डिग्री कैमरा और High Beam Assist भी मिलते हैं, Punch EV Facelift की बॉडी लाइन और सेफ्टी पैकेज इसे हर तरह के ड्राइविंग कंडीशन में बेस्ट स्टेबिलिटी और सेफ्टी प्रदान करते हैं |
Tata Punch EV Facelift Colours
टाटा पंच फेसलिफ्ट कई स्टाइलिश और प्रीमियम कलर में आती है, जैसे Galaxy Grey, Opal White, Evergreen, Satin Silver और Dawn Gold, जो हर शेड में SUV के बोल्ड डिज़ाइन को और भी आकर्षक और प्यारी लुक देते हैं, चाहे आप क्लासिक व्हाइट की सॉफिस्टिकेटेड अपील चुनें या डार्क ग्रे/गोल्ड का प्रीमियम टोन, हर कलर Punch EV की पर्सनालिटी को एक अलग, स्मार्ट और ट्रेंडी स्टाइल में आपको सबसे बेस्ट लुक देती है |
Read More
Tata Avinya X SUV 2026 उजागर करती वह सच, जो आपको नई EV लेने से पहले रुककर सोचने पर मजबूर करेगा
फैमिली SUV का नया चेहरा बनेगी Nissan Gravite 2026 स्पेस और पावर का परफेक्ट मेल
नई MG Hector Facelift 2026 की डिटेल्स लीक, फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान
आ गई Mahindra XUV 3XO EV फीचर्स ऐसे कि Tata-MG की नींद उड़ जाए🔥

