Site icon News Dham

Yamaha Aerox Electric लॉन्च स्पोर्टी डिज़ाइन और 117KM रेंज से बनी चर्चा का विषय

New Yamaha Aerox Electric

Yamaha Aerox Electric Details

भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में Yamaha ने अपनी बेस्ट Aerox Electric लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया है जो स्पोर्टी लुक, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम राइडिंग अनुभव चाहते हैं। आकर्षक डिजाइन, आधुनिक टेक्नोलॉजी और लंबी रेंज के साथ यह स्कूटर प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश करेगा।

Yamaha Aerox Electric Price

Yamaha Aerox Electric की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹2.81 लाख रखी गई है। इसकी बिक्री चुनिंदा Yamaha Blue Square डीलरशिप से शुरू हो चुकी है और आने वाले समय में इसे देश के अन्य शहरों में भी उपलब्ध कराया जाएगा जिसमे इसकी ऑन रोड प्राइस लगभग ₹2.90 लाख तक देखने मिलती है।

Battery, Motor और Range

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.0kWh की ड्यूल रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 9.5kW की पीक पावर और 48Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के अनुसार यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 117KM तक की रेंज देता है, जबकि इसकी टॉप स्पीड लगभग 95.5km/h है।

Yamaha Aerox Electric Features

Yamaha Aerox Electric में प्रीमियम फीचर्स की लंबी सूची मिलती है। इसमें फुल-कलर TFT डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, Eco, Standard, Power और Boost राइडिंग मोड, कीलेस स्टार्ट, LED लाइटिंग, रिवर्स मोड, USB चार्जिंग और OTA अपडेट जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

Yamaha Aerox Electric Safety

सेफ्टी के लिए स्कूटर में फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक, ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, चौड़े ट्यूबलेस टायर और मजबूत सस्पेंशन सेटअप दिया गया है। यह सेटअप सिटी और हाईवे दोनों जगह बेहतर कंट्रोल और स्थिरता प्रदान करता है।

Yamaha Aerox Electric Colours

Yamaha Aerox Electric को कंपनी ने आकर्षक प्रीमियम कलर ऑप्शन्स में पेश किया है, जो इसके स्पोर्टी मैक्सी-स्कूटर लुक को और भी शानदार बनाते हैं।

किससे होगी टक्कर?

भारतीय बाजार में Yamaha Aerox Electric का मुकाबला TVS X, BMW CE 02, Simple One और अन्य प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा। जो ग्राहक स्टाइल, परफॉर्मेंस और नई टेक्नोलॉजी वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं, उनके लिए यह एक मजबूत आप्शन साबित हो सकता है।

Read More

₹1 लाख के आसपास EV क्रांति! Bajaj Chetak 2026 की रेंज और टेक्नोलॉजी ने सबको चौंकाया

Hero Passion Plus Disc Launch अब डिस्क ब्रेक के साथ हुई लॉन्च, 71kmpl माइलेज और नए फीचर्स से Splendor को देगी टक्कर

नए डिजाईन ज्यादा स्पेस दमदार रेंज के साथ न्यू Ather Rizta 2026 आसान कंट्रोल में

Honda ADV 160 Launch 45kmpl माइलेज और एडवेंचर लुक से Yamaha Aerox की बढ़ी टेंशन!

Exit mobile version