MG Hector Tomahawk EV की धमाकेदार एंट्री! 500KM+ रेंज, 7-सीटर SUV और प्रीमियम फीचर्स से मचेगा तहलका

MG Hector Tomahawk EV Details

MG Hector Tomahawk EV को लेकर भारतीय बाजार में हलचल तेज हो गई है। JSW MG Motor India की यह नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV 26 अगस्त 2026 को भारत में लॉन्च होने वाली है। लॉन्च से पहले इसकी प्रोडक्शन-स्पेक तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं, जिससे इसके डिजाइन और साइज की काफी जानकारी मिल गई है। खास बात यह है कि Hector Tomahawk कंपनी के नए ADAPT (Advanced Drive Architecture Platform Technology) प्लेटफॉर्म पर आधारित पहला मॉडल होगा। शुरुआत में इसे पूरी तरह इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ पेश किया जाएगा और बाद में इसके PHEV वर्जन की भी संभावना बताई जा रही है।

MG Hector Tomahawk EV का डिजाइन और साइज

नई Hector Tomahawk EV को एक बड़ी और प्रीमियम 3-रो SUV के तौर पर तैयार किया गया है। इसमें लंबा व्हीलबेस, बॉक्सी SUV प्रोफाइल, बड़े व्हील आर्च, रूफ रेल्स और डुअल-टोन अलॉय व्हील देखने को मिलते हैं। सामने बंद ग्रिल वाला EV डिजाइन, पतले LED DRLs और किनारों पर वर्टिकल हेडलैंप दिए गए हैं। पीछे की तरफ रैपअराउंड LED टेललैंप और स्पोर्टी रूफ स्पॉइलर इसके लुक को और आकर्षक बनाते हैं।

MG Hector Tomahawk EV की  प्राइस

कंपनी ने अभी तक इसकी ऑफिसियल प्राइस घोषित नहीं की है। रिपोर्ट्स के अनुसार MG Hector Tomahawk EV की एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹18.00 लाख से ₹25.00 लाख के बीच रखी जा सकती है। इसकी कीमत लॉन्च के दिन ही  सामने आएगी। इस कीमत पर इसका मुकाबला Mahindra XEV 9S और Kia Carens Clavis EV जैसी इलेक्ट्रिक SUVs से होने की उम्मीद है।

MG Hector Tomahawk EV बैटरी और मोटर

Hector Tomahawk EV की भारत-स्पेक बैटरी और मोटर की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है, इसलिए इन्हें फाइनल स्पेक्स मानना सही नहीं होगा। हालांकि, जिस Wuling Eksion मॉडल से इसका संबंध बताया जा रहा है, उसमें 69.2kWh LFP बैटरी, फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर और करीब 201hp की पावर व 310Nm टॉर्क मिलता है। उस मॉडल की CLTC रेंज करीब 530 किलोमीटर तक बताई गई है। भारत में MG द्वारा बैटरी कैपेसिटी, मोटर आउटपुट और रेंज में बदलाव किया जा सकता है।

इसलिए फिलहाल भारत में इसकी लगभग 500 किलोमीटर या उससे ज्यादा की रेंज की उम्मीद की जा रही है, लेकिन आधिकारिक ARAI रेंज लॉन्च के बाद ही स्पष्ट होगी।

फीचर्स में मिलेगी प्रीमियम टेक्नोलॉजी

Hector Tomahawk EV को MG सिर्फ बड़ी इलेक्ट्रिक SUV के रूप में नहीं बल्कि टेक्नोलॉजी से भरपूर फैमिली कार के रूप में पेश करने की तैयारी में है। कंपनी द्वारा जारी इंटीरियर टीजर में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और प्रीमियम बेज इंटीरियर थीम दिखाई गई है। इसमें तीनों रो के साथ 7-सीटर लेआउट मिलेगा।

इसके अलावा SUV में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, डिजिटल कंट्रोल्स, प्रीमियम सीटिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक रूफ और ADAS जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। हालांकि फीचर्स की पूरी वेरिएंट-वाइज सूची MG लॉन्च के समय जारी करेगी।

सुरक्षा में ADAS समेत कई फीचर्स

सुरक्षा के मामले में भी Hector Tomahawk EV को प्रीमियम पैकेज मिलने की उम्मीद है। इसमें मल्टीपल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, पार्किंग सेंसर और ISOFIX जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।

इसके अलावा MG अपने नए मॉडल में Level-2 ADAS जैसी तकनीक दे सकती है, जिसमें अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे सिस्टम शामिल हो सकते हैं। हालांकि इन फीचर्स की डिटेल्स अभी अनविल नहीं की गई है  जोकि लॉन्च पर आपको देखने मिलने वाली है।

MG Hector Tomahawk EV कलर ऑप्शन

MG ने अभी तक Hector Tomahawk EV के सभी आधिकारिक कलर ऑप्शन घोषित नहीं किए हैं। हालिया स्पाई शॉट में SUV लाइट ग्रीन शेड के साथ ब्लैक रूफ और ब्लैक एक्सटीरियर एलिमेंट्स में नजर आई है।

लॉन्च के समय कंपनी इसे सिंगल-टोन और डुअल-टोन रंगों में पेश कर सकती है। हालांकि फिलहाल किसी भी कलर का नाम फाइनल मानना जल्दबाजी होगी।

MG Hector Tomahawk EV की बुकिंग शुरू

नई इलेक्ट्रिक SUV के लिए MG ने प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्राहक ₹21,000 की टोकन राशि देकर इसे रिजर्व कर सकते हैं। इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग 26 अगस्त 2026 को होगी।

MG Hector Tomahawk EV कीमत, रेंज और लॉन्च का संभावित सार

फिलहाल उपलब्ध जानकारी के आधार पर Hector Tomahawk EV एक बड़ी 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV होगी, जिसकी अनुमानित कीमत ₹18-25 लाख एक्स-शोरूम हो सकती है। भारत-स्पेक बैटरी अभी कन्फर्म नहीं है, लेकिन करीब 69kWh बैटरी और 500km+ रेंज की संभावना पर नजर है। इसकी आधिकारिक रेंज, पावर, टॉर्क और चार्जिंग टाइम लॉन्च के समय सामने आएंगे।

MG के लिए यह मॉडल इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कंपनी के नए ADAPT प्लेटफॉर्म पर आधारित पहला वाहन होगा। अगर MG प्रतिस्पर्धी कीमत के साथ अच्छी रेंज, 7-सीटर स्पेस और ADAS जैसी तकनीक देती है, तो Hector Tomahawk EV भारतीय प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV बाजार में एक मजबूत विकल्प बन सकती है।

Read More

₹18.79 लाख में आई Tata Sierra EV On Road , जानें क्यों होगी EV सेगमेंट की गेम चेंजर

Mahindra BE 6 Sporteq 15 अगस्त को बड़ा खुलासा, Triple-Screen के साथ आएगी नई Electric SUV

Toyota Ebella E3 लॉन्च! ₹23.60 लाख में 543KM रेंज और लग्जरी फीचर्स के साथ EV मार्केट में मचाएगी तहलका

Maruti Suzuki E Vitara 2026 इलेक्ट्रिक SUV जो भारत के ड्राइविंग फ्यूचर को बदलने आ रही है

Leave a Comment