Maruti Suzuki Victoris की लेटेस्ट जानकारी
Maruti Suzuki Victoris भारतीय बाजार में मिड-साइज SUV सेगमेंट की एक प्रीमियम गाड़ी है, जिसे कंपनी की Arena डीलरशिप के जरिए बेचा जाता है। इस SUV में आकर्षक डिजाइन, दमदार माइलेज, न्यू टेक्नोलॉजी और फैमिली के लिए उपयोगी फीचर्स का अच्छा कॉम्बिनेशन मिलता है। इसकी खास बात यह है कि इसमें पेट्रोल, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और फैक्ट्री-फिटेड CNG जैसे आप्शन मिलते हैं, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से मॉडल चुन सकते हैं।
Maruti Suzuki Victoris Aurum Edition उन ग्राहकों के लिए एक अच्छा आप्शन है, जो अपनी SUV को ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक लुक देना चाहते हैं। इसमें दिए गए नए डिजाइन एलिमेंट्स और खास एक्सेसरीज गाड़ी की स्टाइलिंग को बेहतर बनाते हैं। इसकी Aurum Edition एक्सेसरी किट की कीमत ₹22,990 रखी गई है, जबकि गाड़ी की कीमत अलग है। अगर आप Maruti Victoris Strong Hybrid खरीदने की योजना बना रहे हैं और उसमें कुछ अतिरिक्त प्रीमियम टच चाहते हैं, तो यह नया एडिशन आपके लिए बेस्ट हो सकता है।
Victoris में LED हेडलैंप, LED DRL, कनेक्टेड रियर टेललैंप और स्टाइलिश अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसका प्रीमियम लुक और प्रीमियम इंटीरियर इसे उन कस्टमर के लिए खास बनाते हैं, जो एक ऐसी SUV चाहते हैं जिसमें स्टाइल, माइलेज, कम्फर्ट और सेफ्टी सभी का ध्यान रखा गया हो।
Maruti Suzuki Victoris की कीमत और वेरिएंट
Maruti Suzuki Victoris की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹10.50 लाख है, जबकि इसके टॉप स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट की कीमत ₹19.99 लाख तक जाती है। यह SUV LXi, VXi, ZXi, ZXi (O), ZXi+ और ZXi+ (O) जैसे ट्रिम्स में आपको देखने मिलती है। अलग-अलग इंजन और गियरबॉक्स के हिसाब से इसकी कीमत बदलती है।
दिल्ली में इसके बेस वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत लगभग ₹12.18 लाख से शुरू होती है। हालांकि, ऑन-रोड कीमत शहर, इंश्योरेंस, RTO टैक्स और चुने गए वेरिएंट के आधार पर अलग हो सकती है।
इंजन और परफॉर्मेंस
Maruti Suzuki Victoris में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन और पेट्रोल+CNG का आप्शन मिलता है। पेट्रोल इंजन लगभग 103 PS की पावर और 139 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के आप्शन मिलते हैं। ऑटोमैटिक वेरिएंट में पैडल शिफ्टर्स भी दिए गए हैं।
स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट में पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी और स्मूद ड्राइविंग अनुभव देने में मदद करती है। इसमें e-CVT गियरबॉक्स दिया गया है। CNG वेरिएंट उन ग्राहकों के लिए उपयोगी है, जो रोजाना ज्यादा दूरी तय करते हैं और ईंधन खर्च कम रखना चाहते हैं।
माइलेज कितना मिलता है?
माइलेज Victoris की सबसे खास खूबियों में से एक है। इसके अलग-अलग वेरिएंट का दावा किया गया माइलेज इस प्रकार है |
-
पेट्रोल मैनुअल: 21.18 किमी/लीटर
-
पेट्रोल ऑटोमैटिक: 21.06 किमी/लीटर
-
स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड: 28.65 किमी/लीटर
-
पेट्रोल+CNG: 27.02 किमी/किग्रा
-
ऑल-व्हील ड्राइव पेट्रोल ऑटोमैटिक: 19.07 किमी/लीटर
ये दावा किए गए आंकड़े हैं। एक्चुअल माइलेज ट्रैफिक, ड्राइविंग स्टाइल, सड़क और एसी के इस्तेमाल के अनुसार कम या ज्यादा हो सकता है।
इंटीरियर और प्रीमियम फीचर्स
Victoris का प्रीमियम इंटीरियर डिजाइन और प्रीमियम टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, 26.03 सेमी का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। कुछ वेरिएंट में 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग भी दी गई है, जिससे केबिन का लुक और बेस्ट बनता है।
इसके अलावा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस फोन चार्जिंग, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), जेस्चर कंट्रोल वाला पावर्ड टेलगेट और प्रीमियम Infinity by Harman साउंड सिस्टम के साथ Dolby Atmos स्पैटियल साउंड जैसे फीचर्स भी मिलती हैं। Alexa Auto और इन-बिल्ट ऐप स्टोर जैसे फीचर्स इसे टेक्नोलॉजी के मामले में और बेहतर बनाते हैं। ध्यान रहे कि सभी फीचर्स हर वेरिएंट में उपलब्ध नहीं हैं।
सेफ्टी फीचर्स और क्रैश टेस्ट रेटिंग
सेफ्टी के मामले में Maruti Suzuki Victoris में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके अलावा ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इसके कुछ वेरिएंट में 360-डिग्री HD कैमरा, 11 कैमरा व्यू, फ्रंट पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो होल्ड की सुविधा दी गई है। टॉप वेरिएंट में Level 2 ADAS भी मिलता है, जिसमें ड्राइवर को सेफली ड्राइविंग में मदद करने वाले एडवांस फीचर्स शामिल हैं।
एक और खास बात यह है कि Maruti Suzuki Victoris को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इससे यह SUV फैमिली कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए एक मजबूत आप्शन बनती है।
डिजाइन और कलर ऑप्शन
Victoris का एक्सटीरियर आकर्षक और मॉडर्न है। इसके फ्रंट में बोल्ड LED DRL और हेडलैंप, स्कल्प्टेड बॉडी डिजाइन, स्टाइलिश अलॉय व्हील्स और पीछे की तरफ सेगमेंटेड LED टेललैंप दिए गए हैं। इसका डिजाइन उन ग्राहकों को पसंद आ सकता है, जो SUV में प्रीमियम लुक के साथ दमदार रोड प्रेजेंस चाहते हैं।
इसके प्रमुख कलर ऑप्शन में शामिल हैं |
-
Eternal Blue
-
Sizzling Red
-
Mystic Green
-
Bluish Black
-
Splendid Silver
-
Magma Grey
-
Pearl Arctic White
इसके अलावा, कुछ वेरिएंट में Bluish Black रूफ के साथ Eternal Blue, Sizzling Red और Splendid Silver जैसे ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन भी मिलते हैं। कलर आपको वेरिएंट के हिसाब से मिलने वाले है।
Maruti Suzuki Victoris किसके लिए बेहतर है?
अगर आप एक ऐसी मिड-साइज SUV खरीदना चाहते हैं जिसमें अच्छा माइलेज, प्रीमियम फीचर्स, बेस्ट सेफ्टी टेक्नोलॉजी और पेट्रोल, हाइब्रिड व CNG के आप्शन हो, तो Maruti Suzuki Victoris आपकी जरूरतों के अनुसार बेस्ट हो सकती है। इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट उन लोगों के लिए खास है जो बेहतर माइलेज चाहते हैं, जबकि CNG वेरिएंट कम इंजन खर्च को प्राथमिकता देने वालों के लिए उपयोगी है।
कुल मिलाकर, Victoris अपने फीचर्स, 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग और कई पावरट्रेन आप्शन के कारण Hyundai Creta, Kia Seltos और दूसरी मिड-साइज SUVs को कड़ी टक्कर देती है। खरीदने से पहले अपने बजट, रोजाना चलने की दूरी और पसंदीदा वेरिएंट के हिसाब से इसकी ऑन-रोड कीमत जरूर जांचें।
Read More
आ गई Mahindra XUV 3XO EV फीचर्स ऐसे कि Tata-MG की नींद उड़ जाए🔥
Tata Safari 2026 दमदार SUV में पेट्रोल का आप्शन, शानदार फीचर्स और 5-स्टार सेफ्टी के साथ बनी खास पसंद
Tata Punch Facelift 2026 ने मचाया तहलका! नए फीचर्स देख आप भी चौंक जाएंगे