Tayron R-Line Design
Volkswagen Tayron R-Line डिज़ाइन में पॉवरफुल, प्रीमियम और स्पोर्टी स्टाइल का बेहतरीन मिश्रण पेश करती है, इसका अग्रेसिव R-Line फ्रंट बंपर और बड़ा ब्लैक्ड-आउट ग्रिल इसे सड़क पर मजबूत प्रेज़ेंस देते हैं, वहीं स्लिम HD Matrix LED हेडलाइट्स और कनेक्टेड LED टेललाइट्स इसे मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक लुक में बदलते हैं। 19-इंच डायमंड-टर्न अलॉय व्हील्स, ग्लॉस-ब्लैक क्लैडिंग और R-Line बैजिंग इसके आकार को और भी स्टाइलिश बनाते हैं, जबकि लम्बी बॉडी और स्पोर्टी सिल्हूट इसे एक प्रीमियम 7-सीटर SUV के रूप में अलग पहचान देते हैं। ये सभी डिज़ाइन एलिमेंट्स Tayron R-Line को हर नजर में आकर्षक और भरोसेमंद बनाते है |

Tayron R-Line Price
Tayron R-Line 2026 एक प्रीमियम और फीचर-लोडेड 7-सीटर SUV है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹46.99 लाख से शुरू होकर ₹56.08 लाख में ऑनरोड देखने मिलती है | यह प्राइस इसे प्रीमियम परफॉर्मेंस, लक्ज़री और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ एक शानदार वैल्यू-फॉर-मनी SUV बनाती है, इतना स्टाइल, पावर और प्रीमियम कंप्लीट पैकेज इस सेगमेंट में एक दमदार आप्शन है |

Tayron R-Line Engine
Volkswagen Tayron R-Line में आपको एक दमदार और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड इंजन मिलता है | इसमें 2.0-लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन लगाया गया है जो 202 PS से अधिक पावर और 320 NM टॉर्क जनरेट करता है | 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार मात्र 7.3 सेकंड में साथ हाईवे से लेकर शहर तक हर तरह की ड्राइविंग में स्मूद, रेस्पॉन्सिव और दमदार पॉवर आपको मिलने वाली है |

| पैरामीटर | स्पेसिफिकेशन |
|---|---|
| इंजन | 1984 सीसी |
| पावर | 201.15 बीएचपी |
| टॉर्क | 320 एनएम |
| सीटिंग कैपेसिटी | 7 |
| ड्राइव टाइप | एडब्ल्यूडी (AWD) |
| फ्यूल | पेट्रोल |
Tayron R-Line Features
Tayron R-Line फीचर्स के मामले में प्रीमियम, एडवांस और शानदार टेक्नोलॉजी का एक पूरा पैकेज देती है ,इसमें 15-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल डिस्प्ले (इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर), बड़े पैनोरमिक सनरूफ, हेड-अप डिस्प्ले, कनेक्टेड कार सिस्टम, वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay, थ्री-ज़ोन ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल,11-स्पीकर हार्मन कार्डन ऑडियो सिस्टम, पावर्ड फ्रंट सीटें, वेंटिलेशन और 8-मोड मसाज फंक्शन और एडाप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसे अपडेट फीचर्स शामिल हैं | इसके साथ अम्बिएंट लाइटिंग, हीटेड और वेंटिलेटेड सीट्स और R-Line स्पोर्टी एलिमेंट्स Tayron R-Line को हर सफर को कम्फर्ट, कनेक्टिविटी और प्रीमियम एक्सपीरियंस से भर देता है।

Tayron R-Line Safet
Volkswagen Tayron R-Line सेफ्टी के मामले में भी सेगमेंट-लीडिंग और बेहद भरोसेमंद है ,इसमें 9 एयरबैग्स, ADAS LEVEL-2, ABS + EBD, ESC (Electronic Stability Control), ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मोनिटरिंग और रियर पार्किंग सेंसर्स, 360° कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और एडाप्टिव क्रूज़ कंट्रोल सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं, ये सभी एलिमेंट्स Tayron R-Line को हर तरह की ड्राइविंग कंडीशन में अधिक स्टेबिलिटी देने वाला SUV बनाते हैं।
Read More
ये SUV नहीं, सपना है! Mahindra XUV 7XO हर भारतीय के लिए🔥
Creta–Seltos की टेंशन बढ़ाने आ रही Renault Duster 2026, जानिए क्या होगा खास
न्यू Kia Carens Clavis🔥नई पहेचान के साथ 7-सीटर सेगमेंट पर करेगी राज मात्र ₹11.49 लाख की प्राइस में