Maruti Ignis Discontinued
मारुती सुजुकी इग्निस के बंद होने की खबर ने छोटे लेकिन स्टाइलिश हैचबैक सेगमेंट में हलचल मचा दी है। अपने बॉक्सी डिजाइन, फंकी लुक और शहर के लिए आसान ड्राइव के कारण Ignis ने एक अलग पहचान बनाई थी, लेकिन अब इसके डिस्कंटिन्यू होने की चर्चाओं ने फैंस को चौंका दिया है।
इग्निस बंद होने के पीछे कई बड़े कारण एक साथ काम कर रहे हैं। सबसे पहले, इसकी बिक्री लगातार कम होती जा रही थी क्योंकि ग्राहक अब Swift और Baleno जैसी ज्यादा पॉपुलर हैचबैक या फिर SUV सेगमेंट की गाड़ियों की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। इसका यूनिक और बॉक्सी डिजाइन हर किसी को पसंद नहीं आया, जिससे यह mass market में उतनी पकड़ नहीं बना पाई।

Maruti Ignis Price
Maruti Ignis अपने आखिरी समय में एक affordable लेकिन स्टाइलिश hatchback बनी रही, जिसकी कीमत ₹5.35 लाख से शुरू होकर करीब ₹7.55 लाख तक जाती थी। ऑन-रोड यह ₹6.05 लाख से ₹8.05 लाख के बीच पहुंचती थी, जो इसे budget buyers के लिए एक अच्छा option बनाती थी। लेकिन कम demand और बदलते SUV ट्रेंड के बीच, इतनी competitive pricing होने के बावजूद यह मार्केट में अपनी पकड़ नहीं बना पाई ,और आखिरकार इसका सफर यहीं खत्म होता नजर आया।

अपडेट लुक्स ना होने कारन :-
ताजा आंकड़ों पर नजर डालें तो स्थिति और साफ हो जाती है ,फरवरी महीने में इसकी बिक्री में साल-दर-साल करीब 50% की भारी गिरावट दर्ज की गई। जहां पिछले साल इसी समय 3,780 यूनिट्स बिकी थीं, वहीं इस साल यह आंकड़ा घटकर सिर्फ 1,902 यूनिट्स रह गया। यह गिरावट दिखाती है कि बदलते मार्केट ट्रेंड और बढ़ते कॉम्पिटिशन के बीच Ignis धीरे-धीरे अपनी लोकप्रियता खोती चली गई।
Maruti Ignis Features
Maruti Ignis अपने सेगमेंट में एक छोटी कार होकर भी बड़े फीचर्स का पूरा पैकेज देती थी। इसमें मिलने वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, कीलेस स्टार्ट और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स इसे मॉडर्न और यूथफुल बनाते थे, वहीं LED हेडलैम्प और स्टाइलिश डिजाइन इसे सड़क पर अलग पहचान देते थे। सेफ्टी के लिए एयरबैग, ABS और रियर कैमरा जैसे जरूरी फीचर्स भी दिए गए थे, जिससे यह कार छोटी होते हुए भी स्मार्ट, सुरक्षित और फीचर-लोडेड फील देती थी।

Maruti Ignis Engine
सिटी ड्राइव के लिए एकदम परफेक्ट माना जाता है, जहां स्मूदनेस और रिलायबिलिटी का शानदार मेल देखने को मिलता है। 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन करीब 83 पीएस की पावर और 113 एनएम टॉर्क के साथ हल्की बॉडी को आसानी से खींचता है, जिससे ट्रैफिक में भी यह कार फुर्तीली महसूस होती है। इसका refined इंजन न सिर्फ शांत ड्राइव देता है, बल्कि अच्छी माइलेज के साथ रोज़ाना इस्तेमाल को किफायती भी बनाता है |

Read More
₹15 लाख के बजट में Mahindra Scorpio Classic 2026 क्यों है बेस्ट SUV?🔥
Budget में Best SUV! Tata Nexon Facelift का माइलेज और टेक्नोलॉजी दोनों शानदार
Creta–Seltos की टेंशन बढ़ाने आ रही Renault Duster 2026, जानिए क्या होगा खास
अब हर सफर होगा स्मूद -Tata Harrier Petrol जल्द होगी लॉन्च