Yamaha YZF-R2 Launch 204cc इंजन, 26.5 PS पावर और दमदार फीचर्स के साथ भारत में हुई लॉन्च

Yamaha YZF-R2 Launch

यामाहा ने भारतीय बाइक बाजार में अपनी नई Yamaha YZF-R2 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 27 अगस्त 2026 को भारत में पेश किया है और यह बाइक R15 के ऊपर कंपनी की नई एंट्री-लेवल सुपरस्पोर्ट मोटरसाइकिल के तौर पर लाई गई है। खास बात यह है कि R2 को नए 204cc इंजन, हल्के चेसिस और ज्यादा प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स के साथ तैयार किया गया है। बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹2.30 लाख रखी गई है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत ₹2.53 लाख तक जाती है।

Yamaha YZF-R2 Dark Bluish Grey

Yamaha R2 Price कीमत और वेरिएंट

Yamaha YZF-R2 को भारत में तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट YZF-R2 की कीमत ₹2,30,500, क्विक शिफ्टर वाले वेरिएंट की कीमत ₹2,39,500 और टॉप-स्पेक YZF-R2 M की कीमत ₹2,53,000 एक्स-शोरूम, दिल्ली है। इस तरह ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से तीन आप्शन चूस कर सकते हैं।

Yamaha YZF-R2 Front

बाइक की डिलीवरी सितंबर 2026 से शुरू होने की जानकारी सामने आई है। ऑन-रोड कीमत शहर के हिसाब से RTO, इंश्योरेंस और अन्य फीस के कारण अलग होगी।

Yamaha R2 Engine 204cc इंजन से मिलेगा दमदार प्रदर्शन

Yamaha R2 में कंपनी ने नया 204cc, लिक्विड-कूल्ड, DOHC, 4-वॉल्व, सिंगल-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है। यह इंजन करीब 26.5 PS की पावर और 19.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है और इसमें Assist & Slipper Clutch भी मिलता है।

Yamaha YZF-R2 Rear Tyre

इस बाइक में Ride-by-Wire टेक्नोलॉजी के साथ Yamaha Ride Control (YRC) दिया गया है। इसमें Street, Sport और Rain जैसे तीन राइडिंग मोड मिलते हैं, जिससे अलग-अलग कंडीशन में बाइक के व्यवहार को एडजस्ट किया जा सकता है।

Yamaha R2 Features फीचर्स में भी है काफी खास

Yamaha YZF-R2 को सिर्फ पावरफुल इंजन के साथ ही नहीं, बल्कि कई मॉडर्न फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, Ride-by-Wire, तीन राइडिंग मोड और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। मिड और टॉप वेरिएंट में बाय-डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर भी दिया गया है।

Yamaha YZF-R2 Body

टॉप-स्पेक R2 M में एडजस्टेबल सस्पेंशन, एडजस्टेबल क्लच और ब्रेक लीवर, Smart Key System, फॉक्स-सुएड सीट और 3D एम्बॉस्ड Yamaha लोगो जैसे एक्स्ट्रा प्रीमियम टच मिलते हैं।

Design R-Series से प्रेरित स्पोर्टी लुक

डिजाइन के मामले में Yamaha R2 को कंपनी की R-Series DNA के साथ तैयार किया गया है। इसमें शार्प और एयरोडायनामिक फेयरिंग, आक्रामक फ्रंट प्रोफाइल और स्पोर्टी राइडिंग पॉजिशन देखने को मिलती है। फ्रंट में LED लाइटिंग और पीछे R-Series से प्रेरित LED टेललैंप दिया गया है। इसका डिजाइन इसे R15 से अलग पहचान देता है।

बाइक को हल्का रखने पर भी कंपनी ने खास ध्यान दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका कर्ब वेट करीब 149 किलोग्राम है और नया चेसिस R15 की तुलना में 2 किलोग्राम से ज्यादा हल्का बनाया गया है।

Safety सेफ्टी के लिए क्या मिलेगा?

सेफ्टी के लिहाज से Yamaha R2 में ट्रैक्शन कंट्रोल, राइडिंग मोड और Assist & Slipper Clutch जैसे फीचर्स मिलते हैं। बाइक में आगे और पीछे डिस्क ब्रेक साथ ही 17-इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं। सस्पेंशन सेटअप में आगे USD फोर्क और पीछे मोनोशॉक मिलता है।

Yamaha YZF-R2 Front Shock up

इसके इलेक्ट्रॉनिक राइडिंग एड्स खासतौर पर अलग-अलग रोड कंडीशन में बाइक को ज्यादा स्टेबिलिटी तरीके से चलाने में मदद कर सकते हैं। हालांकि ABS सिस्टम की विस्तृत जानकारी खरीदारी से पहले संबंधित वेरिएंट की आधिकारिक स्पेसिफिकेशन शीट से कन्फर्म करना बेहतर रहेगा।

Yamaha R2 Colours पांच रंगों में 

Yamaha YZF-R2 को भारत में कुल पांच कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। बेस वेरिएंट में Metallic Black और Dark Bluish Gray, जबकि क्विक शिफ्टर वेरिएंट में Matte White Pearl और Racing Blue कलर मिलते हैं। टॉप-स्पेक R2 M को Metallic Gray कलर में देखने मिलती है |Yamaha YZF-R2 Metallic Black

Yamaha R2 Mileage कितना माइलेज देगी?

Yamaha ने लॉन्च के समय इस बाइक के लिए कोई कन्फर्म ARAI माइलेज आंकड़ा जारी नहीं किया है। इसलिए अभी इसके माइलेज को फाइनल आंकड़े के तौर पर बताना सही नहीं होगा। रियल टाइम माइलेज राइडिंग स्टाइल, ट्रैफिक, स्पीड और सड़क की कंडीशन के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।

Yamaha R2 के मुकाबले कौन-कौन सी बाइक?

भारत में Yamaha R2 का मुकाबला मुख्य रूप से KTM RC 200 और Hero Karizma XMR 210 जैसी स्पोर्ट्स बाइक्स से होगा। 26.5 PS की पावर के साथ R2 इस सेगमेंट में स्ट्रोंग परफॉरमेंस का दावा करती है और इसका 149 किलोग्राम वजन भी इसे खास बनाता है।

Yamaha YZF-R2 Matte White Pearl

निष्कर्ष

कुल मिलाकर Yamaha YZF-R2 उन यंग और बाइक लवर्स के लिए एक दिलचस्प आप्शन बनकर सामने आई है जो R15 से ज्यादा प्रदर्शन चाहते हैं, लेकिन सीधे बड़े इंजन वाली महंगी स्पोर्ट्स बाइक की ओर नहीं जाना चाहते। नया 204cc इंजन, 26.5 PS पावर, 6-स्पीड गियरबॉक्स, राइडिंग मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल, TFT कंसोल और क्विक शिफ्टर जैसे फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में काफी आकर्षक बनाते हैं। ₹2.30 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत के साथ Yamaha ने R-Series में एक नया और ज्यादा पावरफुल आप्शन पेश किया है।

Read More 

Honda Rebel 300 ₹2.22 लाख में लॉन्च हुई दमदार क्रूजर बाइक, 286cc इंजन और E-Clutch का मिलेगा विकल्प

2026 Bajaj Pulsar 125 नई जनरेशन बाइक लॉन्च, कीमत, इंजन, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

TVS Ronin 2026 दमदार 225cc इंजन और शानदार रेट्रो लुक वाली बाइक, जानिए कीमत, फीचर्स, माइलेज और सेफ्टी

न्यू Honda nx200😱मात्र ₹1.68 लाख के प्राइस पर जानिए माइलेज,कलर,फीचर्स मिलेगी पूरी जानकारी

Leave a Comment