Maruti Brezza facelift Design
Brezza Facelift 2026 का एक्सटीरियर इस बार पहले से ज्यादा शार्प और मॉडर्न अंदाज़ में नजर आ सकता है। सामने की तरफ इसका फ्रंट बंपर नए और ज्यादा स्पोर्टी डिजाइन के साथ देखने को मिलेगा, वहीं फॉग लैंप हाउसिंग की पोज़िशन और स्टाइल भी बदली हुई दिख सकती है, जो SUV को और ज्यादा अग्रेसिव लुक देगी। जिससे यह भीड़ में सबसे अलग और आकर्षक नजर आती है।
साइड प्रोफाइल में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स इसे ताज़ा और प्रीमियम टच देंगे। पीछे की ओर सबसे बड़ा बदलाव हो सकता है जहां कनेक्टेड LED टेल-लैंप सेटअप SUV को फ्यूचरिस्टिक अपील देगा, साथ ही रियर बंपर का नया लुक इसकी रोड प्रेजेंस को और मजबूत बनाएगा |

Maruti Brezza facelift Price
Brezza Facelift 2026 के लॉन्च को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह SUV इस साल के त्योहारों के सीज़न में या फिर 2027 की शुरुआत तक बाजार में दस्तक दे सकती है। अपडेटेड फीचर्स और नए बदलावों की वजह से इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। फिलहाल Brezza की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹8.25 लाख से ₹13.01 लाख के बीच है, इसलिए फेसलिफ्ट वर्जन में हल्की प्राइस बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Maruti Brezza facelift Engine
अगर Brezza Facelift 2026 में 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन पेश करती है, तो यह सिर्फ परफॉर्मेंस ही नहीं बल्कि टैक्स के मामले में भी बड़ा फायदा दे सकता है। दरअसल, 1,200cc तक के पेट्रोल इंजन और सब-4 मीटर कारों पर सिर्फ 18% टैक्स लागू होता है। ऐसे में इस इंजन वाले वेरिएंट्स की कीमत और भी प्रतिस्पर्धी हो सकती है। जिसमे ब्रेज्ज़ा पुरे सेगमेंट का गेम अपनी तरफ खीच सकती है |

मारुती ब्रेज्ज़ा जो अभी आपको मिलती है पावरफुल, स्मूद और एफिशिएंट इंजन सेटअप मिलता है | इसमें सबसे पहले 1.5-लीटर ब्रीनोटर पेट्रोल इंजन है जो शानदार थ्रॉटल बेहतर माइलेज और हाईवे पर मज़बूत परफॉर्मेंस देता है, वहीं ऑप्शनल बीएस6.3 CNG वेरिएंट भी किफायती राइडिंग अनुभव के लिए देखने मिल सकत है , यह इंजन कॉम्बिनेशन Brezza Facelift को हर ड्राइविंग सिचुएशन में स्टेबल और फन टू ड्राइव SUV बनता है |
Maruti Brezza facelift Features
मारुती ब्रेज्ज़ा फेसलिफ्ट में आपको सभी अपडेट टेक्नोलॉजी टॉप क्वालिटी फीचर्स मिलने वाले है , जिसमे10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, पैनोरमिक सनरूफ, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और मल्टीपल USB पोर्ट्स जैसे एडवांस और प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं | ये सभी बदलाव इसे स्टाइल, कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी का डीलक्स पैकेज बनाते हैं जो हर ड्राइव को और भी एंजॉयएबल और स्मार्ट बनाते हैं।

Read More
Tata Punch EV Facelift शुरू ₹6.49 लाख से इलेक्ट्रिक भविष्य का दमदार शुरुवात!
नया जमाना, नई Tata Nexon 2026 -बाकी सब SUVs लगेंगी पुरानी
आ गई Mahindra XUV 3XO EV फीचर्स ऐसे कि Tata-MG की नींद उड़ जाए🔥
न्यू Tata Harrier Stealth Edition😍2025 मैट कलर के साथ नए अंदाज में लॉन्च बहोत ही कम प्राइस पर