Hyundai Aura 2026
एक ऐसी कॉम्पैक्ट सेडान के रूप में सामने आती है जो स्टाइल, कम्फर्ट और माइलेज का शानदार संतुलन पेश करती है। इसका मॉडर्न डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर और एडवांस फीचर्स इसे फैमिली और डेली यूज़ दोनों के लिए एक स्मार्ट आप्शन बनाते हैं। पेट्रोल और CNG ऑप्शन के साथ यह कार किफायती रनिंग कॉस्ट देती है, वहीं स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस इसे शहर की सड़कों पर बेहद आरामदायक बनाता है। अगर आप कम बजट में एक भरोसेमंद, स्टाइलिश और फीचर-लोडेड सेडान चाहते हैं, तो Aura 2026 एक बेस्ट सेडान बनकर सामने आती है।

Hyundai Aura 2026 Price
हुंडई ऑरा की प्राइस इसे बनाती है एक जबरदस्त “budget-friendly sedan” जो कम दाम में प्रीमियम फील देती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹5.98 लाख से शुरू होकर ₹8.54 लाख तक जाती है, जो इसे अपने सेगमेंट में काफी किफायती बनाती है । वहीं ऑन-रोड कीमत शहर के हिसाब से करीब ₹7.09 लाख से ₹9.78 लाख तक पहुंचती है, जिससे यह कार हर बजट वाले खरीदार के लिए एक मजबूत आप्शन बन जाती है |

Hyundai Aura 2026 Engine
हुंडई के इंजन स्मूद ही नहीं बल्कि परफॉर्मेंस, माइलेज और ट्रांसमिशन ऑप्शन का शानदार कॉम्बिनेशन देता है। इसमें 1.2L पेट्रोल इंजन मिलता है जो लगभग 82 bhp की पावर और 113.8 Nm टॉर्क जनरेट करता है, जबकि CNG वेरिएंट करीब 68 bhp पावर देता है। माइलेज की बात करें तो पेट्रोल वेरिएंट लगभग 20–21 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट करीब 22-25 किमी/किग्रा तक सिटी-हाईवे पर आपको देखने मिलने वाला है |
ट्रांसमिशन में आपको 5-स्पीड मैनुअल और AMT (ऑटोमैटिक) दोनों विकल्प मिलते हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से आरामदायक या ज्यादा कंट्रोल वाली ड्राइव चुन सकते हैं।

Hyundai Aura 2026 Features
हुंडई में आपको अपडेट टेक्नोलॉजी फीचर्स मिलने वाले है, फीचर्स के मामले में अपने सेगमेंट में काफी प्रैक्टिकल और प्रीमियम पैकेज देती है। इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट करता है, साथ ही डिजिटल नहीं बल्कि सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जो जरूरी ड्राइविंग जानकारी साफ दिखाता है।
इसके अलावा इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, रियर AC वेंट्स, क्रूज़ कंट्रोल (selected variants), कीलेस एंट्री और पुश बटन स्टार्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं, जोकि इसे रेगुलर ड्राइव के लिए सबसे बेस्ट कार बनाते है |

Hyundai Aura 2026 Safety
हुंडई ऑरा मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर सेफ्टी के मामले में एक भरोसेमंद और मजबूत पैकेज देती है, जो इसे फैमिली कार के रूप में और भी खास बनाता है। इसमें स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल स्टार्ट असिस्ट और रियर पार्किंग कैमरा जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जो हर रोड कंडीशन में बेहतर कंट्रोल और सेफ्टी आपको देखने मिलती है।

Hyundai Aura 2026 Colours
हुंडई ऑरा के कलर में आपको बेस्ट शेड्स मिलने वाले है, जोकि इसे सबसे अलग दिखाते है। इसमें आपको कुल 6 आकर्षक कलर ऑप्शन्स मिलते हैं जिसमे Fiery Red, Starry Night, Aqua Teal, Titan Grey, Typhoon Silver और Atlas White जैसे शानदार कलर मिलने वाले है, जो हर तरह के ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर दिए गए हैं।

Hyundai Aura 2026 Variants
हुंडई ऑरा में आपको सभी मॉडल देखने मिलते है, जिसमे आप अपने बजट से चॉइस कर सकते है। इसमें आपको E, S, SX और SX(O) जैसे वेरिएंट मिलते हैं, जहाँ बेस वेरिएंट किफायती और जरूरी फीचर्स के साथ आता है, वहीं टॉप वेरिएंट SX(O) प्रीमियम फीचर्स और ज्यादा कम्फर्ट का पूरा पैकेज देता है। बीच के वेरिएंट्स में फीचर्स और कीमत का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है, जिससे हर बजट के हिसाब से एक सही विकल्प मिल जाता है।
Read More
छोटी SUV, बड़ा धमाका! Tata Punch 2026 दे रही है शानदार माइलेज और जबरदस्त वैल्यू
आ गई Mahindra XUV 3XO EV फीचर्स ऐसे कि Tata-MG की नींद उड़ जाए🔥
कम कीमत में Hybrid SUV का धमाका Maruti Grand Vitara 2026 का माइलेज बना गेम चेंजर!