Kia Syros EV Details
Kia India ने अपनी नई Kia Syros EV को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है | यह कंपनी की एक नई इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे शानदार डिजाइन, लंबी ड्राइविंग रेंज और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है | इसका डिजाइन पेट्रोल वाली Kia Syros से मिलता-जुलता है, लेकिन इलेक्ट्रिक मॉडल को अलग पहचान देने के लिए इसमें Closed Digital Tiger Face, नए LED Headlamps, Star Map LED Tail Lamps और Aero Design Alloy Wheels दिए गए हैं |
Kia Syros EV की सबसे बड़ी खासियत इसकी 51.4kWh बैटरी है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 526 किलोमीटर तक की ARAI-MIDC सर्टिफाइड रेंज देती है | इसके अलावा इसमें 42kWh बैटरी पैक का आप्शन भी मिलता है | कंपनी ने इसके इंटीरियर को भी काफी प्रीमियम बनाया है, जहां 30-इंच का Trinity Panoramic Display, वेंटिलेटेड सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं | यह इलेक्ट्रिक SUV Tata Nexon EV, Mahindra XUV 3XO EV और MG Windsor EV जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है |

Kia Syros EV 2026 Price
प्राइस की बात करें तो Kia Syros EV की एक्स-शोरूम कीमत ₹13.49 लाख रुपये से शुरू होकर ₹19.99 लाख रुपये तक जाती है | कंपनी ने इसे HTK, HTK+, HTX, HTK+ ER, HTX ER, HTX+ ER और X-Line ER जैसे सात वेरिएंट में पेश किया है | इसके शुरुआती तीन वेरिएंट में 42kWh बैटरी पैक मिलता है, जबकि Extended Range वाले वेरिएंट में 51.4kWh बैटरी दी गई है |
वेरिएंट के अनुसार इसकी कीमत इस प्रकार है |
- HTK – ₹13.49 लाख
- HTK+ – ₹14.99 लाख
- HTX – ₹15.99 लाख
- HTK+ ER – ₹16.99 लाख
- HTX ER – ₹17.99 लाख
- HTX+ ER – ₹19.49 लाख
- X-Line ER – ₹19.99 लाख
इसके अलावा कंपनी ने Battery as a Service (BaaS) प्लान भी पेश किया है, जिसके तहत इसकी शुरुआती कीमत ₹7.99 लाख रुपये रखी गई है | इस प्लान में बैटरी के इस्तेमाल के लिए लगभग ₹3.30 रुपये पर किलोमीटर का एक्स्ट्रा चार्ज देना होता है | इससे कम शुरुआती बजट में इलेक्ट्रिक SUV खरीदने वाले ग्राहकों को फायदा मिल सकता है |
Battery, Motor & Performance
Kia Syros EV में दो बैटरी पैक के आप्शन दिए गए हैं | इसका पहला आप्शन 42kWh Standard Range बैटरी पैक है, जिसके साथ इलेक्ट्रिक मोटर 135PS की पावर और 255Nm का टॉर्क जनरेट करती है | इस मॉडल की सर्टिफाइड ड्राइविंग रेंज 443 किलोमीटर तक है |
वहीं इसका दूसरा विकल्प 51.4kWh Extended Range बैटरी पैक है, जिसमें ज्यादा पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है | यह मोटर 171PS की पावर और 255Nm का टॉर्क जनरेट करती है | इस बैटरी पैक के साथ कार 526 किलोमीटर तक की MIDC रेंज देखने मिलती है | दोनों मॉडल में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर और फ्रंट व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है |

चार्जिंग के लिए इसमें 100kW DC Fast Charging सपोर्ट मिलता है, जिसकी मदद से बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में लगभग 39 मिनट का समय लगता है | इसके अलावा 11kW AC चार्जिंग का आप्शन भी मिलता है | बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए इसमें अलग-अलग Drive Modes, i-Pedal टेक्नोलॉजी और Regenerative Braking के लिए Paddle Shifters दिए गए हैं |
Interior & Smart Features
फीचर्स के मामले में Kia Syros EV अपने सेगमेंट में काफी खास नजर आती है | इसके केबिन की सबसे बड़ी खासियत 76.20cm यानी 30-इंच का Trinity Panoramic Display Panel है | इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और क्लाइमेट कंट्रोल स्क्रीन का शानदार सेटअप मिलता है | इसके साथ Wireless Android Auto और Apple CarPlay, Kia Connect 2.0 और OTA Software Updates जैसे फीचर्स भी दी गई हैं |
इसके अलावा कार में Dual Pane Panoramic Sunroof, Front और Rear Ventilated Seats, 8-Speaker Harman Kardon Sound System, Wireless Phone Charger, 4-Way Power Driver Seat और Automatic Climate Control जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं | इसमें 64-Colour Ambient Lighting, Digital Key और Connected Car Technology भी दी गई है |

स्पेस के मामले में भी Kia Syros EV काफी कम्फ़र्टेबल और अच्छी है | इसमें पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए Sliding और Reclining Rear Seats मिलती हैं, जिससे लंबी यात्रा के दौरान कम्फर्ट बेहतर होता है | कार में 465 लीटर का बड़ा बूट स्पेस और 16 लीटर का फ्रंक स्टोरेज भी दिया गया है | इसके अलावा V2L टेक्नोलॉजी की मदद से कार की बैटरी से दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी चलाए जा सकते हैं |
Safety Features
सेफ्टी के मामले में Kia Syros EV में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं | इसमें सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, Electronic Stability Control (ESC), Hill Start Assist और Tyre Pressure Monitoring System (TPMS) जैसे फीचर्स मिलते हैं |
इसके अलावा टॉप X-Line ER वेरिएंट में Level-2 ADAS टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें 16 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स शामिल हैं | इसमें Forward Collision-Avoidance Assist, Lane Keeping Assist, Smart Cruise Control और Blind View Monitor जैसे फीचर्स मिलते हैं | इसके साथ 360-Degree Camera, Front और Rear Parking Sensors, Electronic Parking Brake और Auto Hold जैसे फीचर्स भी आपको देखने मिलते हैं | ये सभी फीचर्स ड्राइविंग और पार्किंग को ज्यादा सेफ्टी और आसान बनाने में मदद करते हैं |

Available Colour Options
Kia Syros EV को कई आकर्षक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है | इसमें Ivory Silver Matte, Ivory Silver Gloss, Frost Blue, Glacier White Pearl, Gravity Grey, Magma Red, Pewter Olive और Aurora Black Pearl जैसे रंग शामिल हैं | इसके अलावा टॉप X-Line ER वेरिएंट में खास Matte Graphite कलर का आप्शन भी मिलता है | इसका X-Line Edition ब्लैक थीम और स्पोर्टी डिजाइन के कारण ज्यादा प्रीमियम दिखाई देता है |
Kia Syros EV 2026 क्या इसे खरीदना चाहिए?
अगर आप 2026 में एक ऐसी इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं जिसमें लंबी रेंज, शानदार फीचर्स, बड़ा केबिन और एडवांस सेफ्टी का कॉम्बिनेशन मिले तो Kia Syros EV एक अच्छा आप्शन हो सकती है | इसका 42kWh बैटरी पैक शहर में रेगुलर यूज के लिए अच्छा है, जबकि 51.4kWh Extended Range मॉडल लंबी दूरी की यात्रा करने वाले ग्राहकों के लिए बेहतर रहेगा |

खास बात यह है कि 526 किलोमीटर की सर्टिफाइड रेंज, 30-इंच डिस्प्ले, वेंटिलेटेड रियर सीट्स और Level-2 ADAS जैसे फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में अलग पहचान देते हैं | कुल मिलाकर Kia Syros EV उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है जो कम बजट में एक प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से भरपूर इलेक्ट्रिक SUV खरीदना चाहते हैं |
Read More
Mahindra Vision Concept Series भारत की सबसे Futuristic SUVs ने मचाया तहलका!
Hyundai Creta Electric हुई और भी खास! 510Km की रेंज और लग्जरी फीचर्स देखकर खुश हो जाएंगे
Mahindra XEV 9e रिमोट से होगी कंट्रोल जानिए लॉन्चिंग, प्राइस ,फीचर्स मिलेगी पूरी जानकारी
1 thought on “Kia Syros EV 526Km की धांसू रेंज और 30-इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुई नई इलेक्ट्रिक SUV, कीमत सिर्फ इतनी!”