MG Windsor EV कीमत, 449Km तक की रेंज, शानदार फीचर्स और सेफ्टी की पूरी जानकारी

MG Windsor EV 2026 Details

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच MG Windsor EV एक अच्छा आप्शन बनकर सामने आई है | इसका आकर्षक क्रॉसओवर डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर और लंबी ड्राइविंग रेंज इसे फैमिली के साथ-साथ डेली इस्तेमाल के लिए भी खास बनाते हैं | इस इलेक्ट्रिक कार में कम्फ़र्टेबल इंटीरियर, एडवांस टेक्नोलॉजी और कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं |

MG Windsor EV का डिजाइन ट्रेडिशनल रेगुलर SUV से थोड़ा अलग है | इसमें Crossover बॉडी स्टाइल, LED हेडलाइट्स, कनेक्टेड LED टेललाइट्स और एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स मिलते हैं | इसका स्पेसियस और फ्लैट फ्लोर जोकि रियर पैसेंजर को अच्छा लेगरूम और कम्फ़र्टेबल देता है |

MG Windsor EV Front

MG Windsor EV Price in India

भारतीय बाजार में MG Windsor EV की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹14.84 लाख रुपये से ₹19.14 लाख रुपये तक है | कंपनी इसे Battery-as-a-Service (BaaS) ऑप्शन के साथ भी पेश करती है, जिसमें शुरुआती कीमत कम हो जाती है और बैटरी के इस्तेमाल के लिए प्रति किलोमीटर अलग से पे करना होता है | इसके अलग-अलग वेरिएंट्स में Excite, Exclusive, Essence, Exclusive Pro और Essence Pro शामिल हैं |

वेरिएंट एक्स-शोरूम कीमत
Excite ₹ 14,84,800* लाख
Exclusive ₹ 16,14,800* लाख
Essence ₹ 17,14,800* लाख
Exclusive Pro ₹ 18,04,800* लाख
Essence Pro ₹ 19,14,800* लाख

MG Windsor EV Battery & Performance

MG Windsor EV में दो बैटरी पैक का आप्शन मिलता है | इसके शुरुआती वेरिएंट्स में 38 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 331 किलोमीटर तक की सर्टिफाइड रेंज देता है | वहीं Pro वेरिएंट्स में बड़ा 52.9 kWh बैटरी पैक मिलता है, जिसकी सर्टिफाइड रेंज 449 किलोमीटर तक है |

इस इलेक्ट्रिक कार में Permanent Magnet Synchronous Motor (PMSM) दिया गया है, जो 136 PS की पावर और 200 Nm का टॉर्क जनरेट करता है | इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और फ्रंट-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है | बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए इसमें अलग-अलग ड्राइविंग मोड भी दिए गए हैं | इसकी रेंज ड्राइविंग स्टाइल, स्पीड, ट्रैफिक और मौसम के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकती है |

MG Windsor EV Interior & Smart Features

फीचर्स की बात करें तो MG Windsor EV का इंटीरियर काफी प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से भरपूर है | इसमें 15.6-इंच का बड़ा GrandView टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है | इसके अलावा डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 80 से ज्यादा i-Smart कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं |

MG Windsor EV Interior

इसमें मिलने वाली Aero-Lounge सीटें 135 डिग्री तक रिक्लाइन हो सकती हैं, जिससे लंबी यात्रा के दौरान पैसेंजर को बेहतर कम्फर्ट मिलता है | टॉप वेरिएंट में पैनोरमिक Infinity View Glass Roof, 256 कलर एम्बिएंट लाइटिंग, Infinity का 9-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं | इसके अलावा 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 360-डिग्री कैमरा, स्मार्ट फ्लश डोर हैंडल और पावर्ड टेलगेट भी इसे खास बनाते हैं |

MG Windsor EV Safety Features

सेफ्टी के मामले में भी MG Windsor EV में कई जरूरी और एडवांस फीचर्स दिए गए हैं | इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग मिलते हैं, जिनमें डुअल फ्रंट, साइड और कर्टेन एयरबैग शामिल हैं | इसके अलावा ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो होल्ड जैसे फीचर्स दिए गए हैं |

इसमें 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और चारों पहियों में डिस्क ब्रेक भी मिलते हैं | टॉप Essence Pro वेरिएंट में Level-2 ADAS दिया गया है, जिसमें ड्राइवर की मदद के लिए कई एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी शामिल हैं | इसके अलावा Pro वेरिएंट में Vehicle-to-Load (V2L) और Vehicle-to-Vehicle (V2V) चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है |

MG Windsor EV Safety

MG Windsor EV Colour Options

कलर ऑप्शन की बात करें तो MG Windsor EV बेस्ट प्र्मियम कलर के साथ आपको देखने मिल जाती है | इसमें Pearl White, Starry Black, Aurora Silver, Turquoise Green, Celadon Blue, Glaze Red और Clay Beige जैसे कलर ऑप्शन शामिल हैं |

MG Windsor EV Dimensions & Charging

MG Windsor EV की लंबाई 4,295 mm, चौड़ाई 1,850 mm और ऊंचाई 1,677 mm है | इसमें 2,700 mm का व्हीलबेस मिलता है और यह 5-सीटर इलेक्ट्रिक कार है | इसके बड़े केबिन के कारण आगे और रियर बैठने वाले पैसेंजर को अच्छा स्पेस मिलता है |

चार्जिंग के लिए इसमें 7.4 kW AC होम चार्जर का सपोर्ट मिलता है, जबकि DC फास्ट चार्जिंग की मदद से बैटरी को लगभग 45 से 50 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है | कंपनी के अनुसार चार्जिंग का समय इस्तेमाल किए जाने वाले चार्जर और बैटरी की कंडीशन पर निर्भर करता है |

MG Windsor EV Bootspace

MG Windsor EV क्या इसे खरीदना सही रहेगा?

क्या आप सेगमेंट की बेस्ट कार लेनेकी सोच रखते है तो जिसमें शानदार केबिन स्पेस, प्रीमियम फीचर्स, कम्फ़र्टेबल सीटें और लंबी ड्राइविंग रेंज मिले, तो MG Windsor EV एक अच्छा आप्शन हो सकती है | इसका 52.9 kWh बैटरी पैक 449 किलोमीटर तक की सर्टिफाइड रेंज देता है, जबकि टॉप वेरिएंट में Level-2 ADAS और V2L जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी भी मिलती है | कुल मिलाकर यह इलेक्ट्रिक कार उन ग्राहकों के लिए बेहतर आप्शन बन सकती है जो फैमिली इस्तेमाल के साथ प्रीमियम इलेक्ट्रिक ड्राइविंग एक्सपीरियंस चाहते हैं |

Read More

Kia Syros EV 526Km की धांसू रेंज और 30-इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुई नई इलेक्ट्रिक SUV, कीमत सिर्फ इतनी!

आ गई Mahindra XUV 3XO EV फीचर्स ऐसे कि Tata-MG की नींद उड़ जाए🔥

Tata Harrier EV दमदार बैटरी, 627KM तक रेंज और AWD का कमाल, जानिए कीमत, फीचर्स और सेफ्टी की पूरी जानकारी

न्यू Hyundai Creta Electric 2025😍ज्यादा रेंज, बेस्ट परफॉरमेंस, बूस्ट पॉवर, प्रीमियम कलर के साथ

Leave a Comment