SUV किंग की वापसी! ₹10.49 लाख में आई New Renault Duster , Creta-Seltos की बढ़ी टेंशन

New Renault Duster Details

Renault Duster भारतीय SUV बाजार में एक दमदार वापसी के साथ आई है, जो पहले से कहीं ज्यादा मॉडर्न डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और मजबूत परफॉर्मेंस के साथ पेश की गई है। इसका नया मस्कुलर एक्सटीरियर, Y-शेप LED लाइटिंग, बड़ा ग्रिल और मजबूत रोड प्रेज़ेंस इसे एक असली रग्ड SUV लुक देता है। जिसने SUV सेगमेंट को नई दिशा कई सालो के बाद लौट आई है |

New Renault Duster Sunroof

New Renault Duster Price

New Renault Duster 2026 को भारत में आकर्षक कीमत के साथ पेश किया गया है, जिससे यह मिड-साइज SUV सेगमेंट में काफी चर्चा में आ गई है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹10.49 लाख रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत करीब ₹18.49 लाख तक जा सकती है।

New Renault Duster

अगर ऑन-रोड कीमत की बात करें तो शहर और वेरिएंट के अनुसार इसकी कीमत लगभग ₹12.42 लाख से ₹21.65 लाख तक पहुंच सकती है। नई Duster को इस कीमत पर लॉन्च करके इसे Hyundai Creta, Kia Seltos और Grand Vitara जैसी SUVs को सीधी टक्कर देने के लिए तैयार किया गया है।

New Renault Duster 2026 Features

New Renault Duster 2026 को इस बार कई अपडेट और प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया गया है, जिससे यह मिड-साइज SUV सेगमेंट में और भी मजबूत बनकर सामने आई है। इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (Google-based सिस्टम के साथ), 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे एडवांस फीचर्स देखने को मिलते हैं, जो केबिन को ज्यादा प्रीमियम और टेक-फ्रेंडली बनाते हैं |

Renault Duster 2026 Features

कम्फर्ट और प्रीमियम अनुभव के लिए इसमें वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 48-कलर एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Renault Duster 2026 Engine

जिससे इसकी परफॉर्मेंस पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो लगभग 100 PS की पावर और 160 Nm टॉर्क जनरेट करता है और बेस वेरिएंट में मिलता है। इसके अलावा ज्यादा पावर के लिए 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया गया है, जो करीब 163 PS पावर और 280 Nm टॉर्क के साथ आता है और 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड DCT गियरबॉक्स के आप्शन के साथ देखने मिलता है |

New Renault Duster Engine

इस बार इसमें डीजल इंजन का विकल्प नहीं मिलने की संभावना है, जिससे इसके कई पुराने फैंस थोड़ा निराश हो सकते हैं। हालांकि इसकी भरपाई करने के लिए कंपनी इसे एडवांस हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ पेश करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार रेनॉल्ट इस साल दिवाली के आसपास 1.8-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ एक हाइब्रिड सेटअप पेश कर सकती है, जिसमें लगभग 1.4 kWh बैटरी पैक, करीब 160 bhp की पावर और 172 Nm टॉर्क देखने को मिल सकता है। इसके साथ 8-स्पीड DHT गियरबॉक्स दिया जा सकता है |

New Renault Duster safety

रिपोर्ट्स के अनुसार इस SUV में 6-एयरबैग स्टैंडर्ड, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो हर तरह की ड्राइविंग कंडीशन में बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं। इसके अलावा नई Duster में पहली बार Level-2 ADAS (Advanced Driver Assistance System) दिया गया है, जिसमें एडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन-कीप असिस्ट, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और ट्रैफिक साइन रिकग्निशन जैसे करीब 17 ड्राइवर-असिस्ट फीचर्स शामिल हैं। साथ ही 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, हिल-स्टार्ट असिस्ट और डिस्क ब्रेक्स ऑन ऑल व्हील्स जैसे फीचर्स भी ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित और आसान बनाते हैं।

New Renault Duster Safety

New Renault Duster Colours

New Renault Duster 2026 को कई आकर्षक और प्रीमियम कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है, जो इसके मस्कुलर SUV डिजाइन को और भी शानदार बनाते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार यह SUV करीब 6 शानदार कलर विकल्पों में देखने मिलती है , जिनमें Jade Mountain Green, Pearl White, Moonlight Silver, Stealth Black, Sunset Red और River Blue जैसे स्टाइलिश शेड्स शामिल हैं।

New Renault Duster Side profile

Read More

कहते हैं कुछ गाड़ियाँ सिर्फ चलती नहीं… महसूस होती हैं! Tata Sierra 2026 ऐसी ही वापसी लेकर आई है कि दिल जीत लेगी

Tata Avinya X SUV 2026 उजागर करती वह सच, जो आपको नई EV लेने से पहले रुककर सोचने पर मजबूर करेगा

नई Kia Seltos 2026 क्यों बन रही है इंडिया की सबसे पसंदीदा SUV? जानिए पूरी कहानी

₹15 लाख के बजट में Mahindra Scorpio Classic 2026 क्यों है बेस्ट SUV?🔥

Leave a Comment