New Tata Nexon EV
Tata Motors की पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV Tata Nexon EV 2026 अपने शानदार डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और लंबी ड्राइविंग रेंज के चलते भारतीय बाजार में काफी पसंद की जा रही है | नए अपडेट के साथ कंपनी ने इसमें नए कलर ऑप्शन और एडवांस टेक्नोलॉजी फीचर्स को शामिल किया है, जिससे यह इलेक्ट्रिक SUV पहले से ज्यादा आकर्षक बन गई है | Nexon EV उन ग्राहकों के लिए बेस्ट आप्शन है जो पेट्रोल-डीजल के बढ़ते खर्च से बचना चाहते हैं और एक ऐसी इलेक्ट्रिक SUV खरीदना चाहते हैं जिसमें अच्छी रेंज के साथ फैमिली के लिए स्पेस और सेफ्टी भी मिले |
इस इलेक्ट्रिक SUV में 30kWh और 45kWh के दो बैटरी पैक मिलते हैं | इसका बड़ा बैटरी पैक एक बार फुल चार्ज होने पर 489 किलोमीटर तक की MIDC सर्टिफाइड रेंज जनरेट करता है | इसके अलावा कार में Eco, City और Sport जैसे ड्राइविंग मोड दिए गए हैं, जिससे ड्राइवर अपनी जरूरत के अनुसार ड्राइविंग एक्सपीरियंस चुन सकता है |
Tata Nexon EV 2026 Price
कीमत की बात करें तो Tata Nexon EV की एक्स-शोरूम कीमत ₹12.49 लाख रुपये से शुरू होकर ₹17.89 लाख रुपये तक जाती है | यह प्राइस बैटरी पैक और वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग है | कंपनी ने इसमें Creative Plus, Fearless, Empowered और Empowered Plus A जैसे वेरिएंट पेश किए हैं |
इसके अलावा सितंबर 2026 में Tata Motors ने अपनी इलेक्ट्रिक कारों के लिए Battery as a Service (BaaS) प्लान भी पेश किया है | इस प्लान के तहत Nexon EV की स्टार्टिंग प्राइस ₹8.99 लाख रुपये रखी गई है, जबकि बैटरी इस्तेमाल करने के लिए ₹4.4 रुपये प्रति किलोमीटर का एक्स्ट्रा चार्ज देना होता है | इस प्लान में कार की शुरुआती खरीद कीमत कम हो जाती है, जिससे कम बजट में इलेक्ट्रिक SUV खरीदने वाले ग्राहकों को फायदा मिल सकता है |
Battery, Motor & Performance
Tata Nexon EV में दो बैटरी पैक का आप्शन मिलता है | इसके 30kWh बैटरी पैक वाले मॉडल में इलेक्ट्रिक मोटर 95kW यानी लगभग 129 PS की पावर और 215Nm का टॉर्क जनरेट करती है | वहीं 45kWh बैटरी पैक वाले लॉन्ग रेंज मॉडल में 106kW यानी लगभग 144 PS की पावर और 215Nm का टॉर्क मिलता है | दोनों मॉडल में सिंगल-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और फ्रंट व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है |
रेंज की बात करें तो 30kWh मॉडल की सर्टिफाइड रेंज 275 किलोमीटर और 45kWh मॉडल की रेंज 489 किलोमीटर तक है | हालांकि एक्चुअल ड्राइविंग रेंज ट्रैफिक, AC के इस्तेमाल, स्पीड और ड्राइविंग स्टाइल के अनुसार कम या ज्यादा हो सकती है | कंपनी के C75 टेस्ट साइकिल के अनुसार बड़े बैटरी पैक से लगभग 350 से 375 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है |
चार्जिंग के लिए इसमें DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है | 60kW DC फास्ट चार्जर की मदद से 45kWh बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में लगभग 40 मिनट लगते हैं | वहीं 7.2kW AC होम चार्जर से इसे 10 से 100 प्रतिशत चार्ज करने में लगभग 6 घंटे 36 मिनट का समय लगता है |
Interior & Smart Features
फीचर्स के मामले में Tata Nexon EV काफी प्रीमियम नजर आती है | इसके इंटीरियर में 31.24cm यानी 12.3-इंच का बड़ा Cinematic Touchscreen Infotainment System दिया गया है, जो Wireless Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है | इसके साथ 10.25-इंच का HD Digital Instrument Cluster मिलता है, जिसमें ड्राइविंग और बैटरी से जुड़ी जरूरी जानकारी दिखाई देती है |
इसके अलावा कार में Panoramic Sunroof, Ventilated Front Seats, Wireless Charger, Automatic Climate Control, Air Purifier, Multi-Mood Ambient Lighting और JBL Sound System जैसे फीचर्स मिलते हैं | इसमें Voice Assisted Controls, Connected Car Technology, OTA Updates और Arcade.ev App Suite भी दिया गया है |
Nexon EV में V2L और V2V टेक्नोलॉजी भी मिलती है | V2L की मदद से कार की बैटरी से दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चलाए जा सकते हैं, जबकि V2V फीचर के जरिए दूसरी इलेक्ट्रिक गाड़ी को भी चार्ज करने की सुविधा मिलती है | ये फीचर्स इसे केवल एक इलेक्ट्रिक कार ही नहीं बल्कि अपडेटेड टेक्नोलॉजी से लैस SUV बनाते हैं |
Safety Features
सेफ्टी के मामले में Tata Nexon EV को 5-स्टार Bharat NCAP सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है | इसमें 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, Electronic Stability Program (ESP), Traction Control और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं |
इसके अलावा 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, Blind Spot View Monitor, Front Parking Sensors, Tyre Pressure Monitoring System (TPMS), Hill Ascent Control, Hill Descent Control और Electronic Parking Brake जैसे फीचर्स मिलते हैं | इसके टॉप Empowered Plus A वेरिएंट में Level-2 ADAS टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिसमें ड्राइवर को एक्स्ट्रा सेफ्टी और ड्राइविंग असिस्टेंस मिलती है |
Available Colour Options
Tata Nexon EV को बेस्ट प्रीमियम कलर ऑप्शन में पेश किया गया है | जिसमे आपको Pristine White, Daytona Grey, Empowered Oxide, Pure Grey और Ocean Blue शामिल हैं | इनमें Pure Grey और Ocean Blue नए कलर ऑप्शन हैं, जिन्हें 45kWh बैटरी वाले वेरिएंट में पेश किया गया है | इसके अलावा ग्राहकों के लिए Dark और Red Dark Edition का आप्शन भी देखने मिल जाता है, जो SUV को ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देता है |
क्या Tata Nexon EV खरीदना एक अच्छा विकल्प है?
अगर आप 2026 में एक ऐसी इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं जिसमें शानदार डिजाइन, अच्छी ड्राइविंग रेंज, प्रीमियम फीचर्स और मजबूत सेफ्टी का कॉम्बिनेशन मिले तो Tata Nexon EV एक बेस्ट आप्शन हो सकती है | खासतौर पर इसका 45kWh बैटरी पैक उन ग्राहकों के लिए बेहतर है जिन्हें शहर के साथ-साथ लंबी दूरी की यात्रा भी करनी होती है | वहीं BaaS प्लान के आने से इसकी शुरुआती खरीद कीमत भी कम हुई है | कुल मिलाकर Nexon EV भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपनी मजबूत पहचान बनाए रखने वाली SUV है |
Read More
आ गई Mahindra XUV 3XO EV फीचर्स ऐसे कि Tata-MG की नींद उड़ जाए🔥
Hyundai Ioniq P भारत में आने वाली है नई सब-4 मीटर इलेक्ट्रिक SUV, 526km तक की रेंज मिलने की उम्मीद
न्यू Hyundai Creta Electric 2025😍ज्यादा रेंज, बेस्ट परफॉरमेंस, बूस्ट पॉवर, प्रीमियम कलर के साथ
1 thought on “New Tata Nexon EV 489Km की शानदार रेंज और प्रीमियम फीचर्स के साथ इलेक्ट्रिक SUV बनी और भी खास”