Royal Enfield Himalayan 750 Launched 743cc Twin-Cylinder इंजन और 5 राइडिंग मोड के साथ आई नई एडवेंचर बाइक

Royal Enfield Himalayan 750 Launched

Royal Enfield ने अपनी नई Himalayan 750 को 3 नवंबर 2026 को इटली के EICMA मोटरसाइकिल शो में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की पहली 750cc Himalayan बाइक है, जिसे लंबी दूरी की राइडिंग, हाईवे टूरिंग और एडवेंचर राइडिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें नया 743cc पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो मौजूदा Himalayan 450 के मुकाबले ज्यादा पावर और टॉर्क देने के लिए बनाया गया है।

नई Himalayan 750 में कंपनी ने पुराने Himalayan के मजबूत और रफ-टफ अंदाज को बरकरार रखते हुए अपडेटेड टेक्नोलॉजी आपको देखने मिलती है। इसमें 19-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर व्हील सेटअप मिलता है। बाइक को कास्ट अलॉय और ट्यूबलेस स्पोक व्हील आप्शन के साथ पेश किया गया है, जिससे कस्टमर अपनी जरूरत के हिसाब से वेरिएंट चॉइस कर सकते हैं।

Royal Enfield Himalayan 750 Price & Launch in India

Himalayan 750 का ग्लोबल लॉन्च हो चुका है, लेकिन इसकी भारत में एक्स-शोरूम कीमत और बिक्री शुरू होने की तारीख की जानकारी अभी घोषित नहीं हुई है। इसलिए फिलहाल इसकी ऑन-रोड कीमत बताना सही नहीं होगा। लॉन्च से पहले बाजार में इसकी अंदाजी प्राइस लगभग ₹4.00 लाख से ₹4.80 लाख एक्स-शोरूम मानी जा रही थी, लेकिन इसे एक्स शोरूम प्राइस के रूप में ना देखे ।

Engine & Performance Specifications

इंजन की बात करें तो Royal Enfield Himalayan 750 में नया 743cc एयर-ऑयल कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 7,000 rpm पर 55 PS की पावर और 5,000 rpm पर 63 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के अनुसार इसका 90% पीक टॉर्क 3,500 rpm से ही मिलने लगता है, जिससे हाईवे पर ओवरटेकिंग और लंबी दूरी की राइडिंग कम्फ़र्टेबल हो सकती है।

Royal Enfield Himalayan 750 Engine

इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट एंड स्लिपर क्लच दिया गया है। बाइक में 17.8 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसका वजन 224 किलोग्राम है और सीट हाइट 815mm रखी गई है। यह सेटअप इसे लंबी दूरी की टूरिंग के साथ अलग-अलग तरह की सड़कों पर चलाने के लिए तैयार करता है।

Himalayan 750 की मुख्य स्पेसिफिकेशन

  • इंजन: 743cc पैरेलल-ट्विन

  • पावर: 55 PS @ 7,000 rpm

  • टॉर्क: 63 Nm @ 5,000 rpm

  • गियरबॉक्स: 6-स्पीड

  • फ्यूल टैंक: 17.8 लीटर

  • वजन: 224 किलोग्राम

  • सीट हाइट: 815mm

  • ग्राउंड क्लीयरेंस: 205mm

Features & Technology

फीचर्स के मामले में Himalayan 750 को पहले से ज्यादा मॉडर्न बनाया गया है। इसमें 4-इंच का राउंड TFT डिस्प्ले मिलता है, जिसमें Google Maps फुल-मैप नेविगेशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और कॉल व म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए है।

Royal Enfield Himalayan 750 Side Profile

इसके अलावा बाइक में 5 राइडिंग मोड्स दिए गए हैं, जिनमें Road, Road Sport, Rain, Trail और Custom शामिल हैं। राइडर अपनी जरूरत और सड़क की कंडीशन के अनुसार इन मोड्स को चुन सकता है। लंबी हाईवे राइड को कम्फ़र्टेबल बनाने के लिए क्रूज कंट्रोल भी दिया गया है। इसके साथ TPMS, ट्रैक्शन कंट्रोल, सेल्फ-कैंसलिंग इंडिकेटर्स, LED हेडलाइट और ड्यूल Type-C USB चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Suspension, Brakes & Safety Features

Himalayan 750 में बेहतर कंट्रोल और आराम के लिए 43mm Showa USD फ्रंट फोर्क्स दिए गए हैं, जिनमें प्रीलोड, कंप्रेशन और रिबाउंड एडजस्टमेंट जैसे फीचर्स मिल देखने है। पीछे लिंक-टाइप Showa मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। फ्रंट में 280mm के ड्यूल डिस्क ब्रेक और रियर में 255mm डिस्क ब्रेक मिलते हैं।

सेफ्टी के लिए इसमें 6-axis IMU बेस्ड कॉर्नरिंग ABS और Lean-Sensitive Traction Control दिया गया है। इसके अलावा रियर ABS को स्विच करने की सुविधा भी मिलती है। TPMS टायरों के प्रेशर पर नजर रखने में मदद करता है, जबकि अलग-अलग राइडिंग मोड्स सड़क और मौसम के हिसाब से बाइक के राइडर एड्स को एडजस्ट करते हैं।

Royal Enfield Himalayan 750 Colour Options

Royal Enfield Himalayan 750 को कुल पांच कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इनमें Antarctic Silver, Siberia White, Viking Bronze, Tectonic Black और Aztec Green शामिल हैं। कंपनी ने इसके साथ अलग-अलग व्हील ऑप्शन भी दिए हैं। कुछ कलर में कास्ट अलॉय व्हील मिलते हैं, जबकि दूसरे आप्शन में ट्यूबलेस क्रॉस-स्पोक व्हील दिए गए हैं।

Antarctic Silver वेरिएंट में टूरिंग एक्सेसरीज का खास पैकेज भी दिखाया गया है, जिसमें हार्ड पैनियर्स, टॉप बॉक्स, हैंड गार्ड्स और हीटेड ग्रिप्स जैसे फीचर्स शामिल हैं। इससे लॉन्ग ड्राइव राइड करने वाले राइडर्स को काफी फायदा मिल सकता है।

Mileage कितना मिलेगा?

Royal Enfield ने Himalayan 750 का सटीक माइलेज कंपनी ने अनविलनहीं किया है। इसमें 17.8 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, लेकिन एक्चुअल माइलेज राइडिंग स्टाइल, ट्रैफिक और रोड कंडीशन पर आपको जनरेट करके देने वाली है। इसलिए फिलहाल इसका कोई पक्का kmpl आंकड़ा बताना सही नहीं होगा।

मुकाबला किन बाइक्स से होगा?

भारत में लॉन्च होने के बाद Royal Enfield Himalayan 750 का मुकाबला प्रीमियम मिडिलवेट एडवेंचर और टूरिंग बाइक्स से हो सकता है। इसमें Honda XL750 Transalp, Suzuki V-Strom 800DE और BMW F 900 GS जैसी बाइक्स इस बाइक को कड़ी टक्कर डे सकते है।

क्या Himalayan 750 खरीदने का इंतजार करना चाहिए?

Royal Enfield Himalayan 750 कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी और ज्यादा पावरफुल Himalayan बाइक है। इसमें 743cc का ट्विन-सिलेंडर इंजन, 55 PS पावर, 63 Nm टॉर्क, 5 राइडिंग मोड्स, क्रूज कंट्रोल और कॉर्नरिंग ABS जैसे फीचर्स मिलते हैं। अगर आप लंबी दूरी की राइडिंग, हाईवे टूरिंग और एडवेंचर के लिए एक पावरफुल बाइक चाहते हैं, तो Himalayan 750 एक सबसे बेस्ट आपके लिए बन सकती है।

Read More

नई Royal Enfield Continental GT 650 में मिले बड़े अपडेट! कीमत, 650cc इंजन, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

New Jawa 42 Bobber All Stars लॉन्च, 334cc इंजन और नए शानदार कलर के साथ आई धांसू बाइक

KTM 1390 Super Duke RR पावर का असली दानव, सड़कों पर मचाएगा तूफान!😱

नए लुक्स और पावर के साथ आई TVS Apache RR 310 कीमत जानकर चौंक जाएंगे

Leave a Comment