2026 Royal Enfield Hunter 350 नए वेरिएंट और कलर के साथ फिर मचा रही धूम, जानिए कीमत, इंजन, माइलेज और फीचर्स

2026 Royal Enfield Hunter 350 Details 

Royal Enfield Hunter 350 भारतीय बाजार में कंपनी की सबसे लोकप्रिय रोडस्टर मोटरसाइकिलों में से एक है। 2026 मॉडल ईयर में कंपनी ने Hunter 350 लाइनअप को अपडेट करते हुए Base Premium नया वेरिएंट जोड़ा है और टॉप वेरिएंट के लिए Mumbai Yellow और Moonshot White जैसे नए कलर भी पेश किए हैं। जुलाई 2026 में Royal Enfield की बिक्री में Hunter 350 ने भी स्ट्रोंग परफॉरमेंस किया और यह कंपनी की ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों में शामिल रही।

Royal Enfield Hunter 350 Price

Royal Enfield Hunter 350 की कीमत

2026 में Royal Enfield Hunter 350 की कीमत करीब ₹1.38 लाख से ₹1.71 लाख एक्स-शोरूम के बीच है। नया Base Premium वेरिएंट ₹1,49,900 एक्स-शोरूम में पेश किया गया है। इसके ऊपर Mid और Top वेरिएंट भी आपको देखने मिल जाते हैं। वेरिएंट और कलर के हिसाब से प्राइस में अंतर देखने को मिलता है।

Royal Enfield Hunter 350 Front

ऑन-रोड कीमत में RTO, इंश्योरेंस और अन्य कॉस्ट जुड़ने के कारण शहर के हिसाब से कीमत बदलती है। उदाहरण के लिए मुंबई में Hunter 350 की ऑन-रोड कीमत लगभग ₹1.65 लाख से ₹2.05 लाख तक बताई गई है।

Royal Enfield Hunter 350 इंजन और परफॉर्मेंस

Royal Enfield Hunter 350 में कंपनी का 349cc J-Series, सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन करीब 20.2 BHP की पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है और इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यह इंजन तेज स्पीड के बजाय मजबूत लो-एंड और मिड-रेंज परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है, जिससे शहर और हाईवे दोनों पर बाइक चलाना आसान रहता है।

Royal Enfield Hunter 350 Engine2026 अपडेट में इंजन के मैकेनिकल स्पेसिफिकेशन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी ने मुख्य रूप से वेरिएंट, और कलर ऑप्शन को अपडेट किया है।

Royal Enfield Hunter 350 माइलेज और फ्यूल टैंक

Royal Enfield Hunter 350 में 13 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। कंपनी आंकड़ों के अनुसार सभी कंडीशन में इसकी फ्यूल इकॉनमी करीब 36.2 kmpl तक हो सकती है। रियल टाइम माइलेज ट्रैफिक, सड़क, राइडिंग स्टाइल और बाइक के रखरखाव पर निर्भर करेगा।

अगर बाइक का इस्तेमाल मुख्य रूप से शहर में किया जाता है तो ट्रैफिक और बार-बार ब्रेकिंग के कारण माइलेज कंपनी के दावे से कम हो सकता है, जबकि स्थिर गति पर हाईवे राइड में बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी मिल सकती है।

Royal Enfield Hunter 350 Front Look

डिजाइन और राइडिंग कम्फर्ट

Hunter 350 का डिजाइन Royal Enfield की लिगेसी रेट्रो पहचान और मॉडर्न रोडस्टर स्टाइल का कॉम्बिनेशन है। कॉम्पैक्ट बॉडी, गोल हेडलैंप, चौड़ा फ्यूल टैंक, छोटी टेल और 17-इंच व्हील इसे युवा राइडर्स के बीच अलग पहचान देते हैं। कास्ट अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर भी बाइक को रेगुलर ड्राइव के यूज के लिए ज्यादा बेस्ट बनाते हैं।

बाइक में आगे 41mm टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे 6-स्टेप एडजस्टेबल ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। सीट की ऊंचाई करीब 790mm है और इसका वजन लगभग 177-181 किलोग्राम वेरिएंट के अनुसार बताया जाता है।

Royal Enfield Hunter 350 फीचर्स

Hunter 350 को ज्यादा आधुनिक बनाने के लिए इसमें वेरिएंट के अनुसार सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ट्रिपर नेविगेशन, USB-C चार्जिंग पोर्ट और स्लिप-असिस्ट क्लच जैसे फीचर्स मिलते हैं। ऊंचे वेरिएंट में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स आपको देखने मिलते है |

Royal Enfield Hunter 350 Center Console

2026 के नए Base Premium वेरिएंट में खास तौर पर अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर जोड़े गए हैं। साथ ही इसमें अपडेटेड हेडलैंप और स्टिच्ड सीट जैसे बदलाव भी मिलते हैं।

Royal Enfield Hunter 350 सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के लिए Hunter 350 में वेरिएंट के अनुसार सिंगल-चैनल या डुअल-चैनल ABS दिया जाता है। बाइक में आगे 300mm और पीछे 270mm डिस्क ब्रेक मिलते हैं, जो बेहतर ब्रेकिंग कंट्रोल देने में मदद करते हैं।

ऊंचे वेरिएंट में डुअल-चैनल ABS मिलने से अचानक ब्रेक लगाने और फिसलन वाली कंडीशन में सेफ्टी का स्तर बेहतर होता है। ट्यूबलेस टायर भी रेगुलर के इस्तेमाल में पंचर की स्थिति को संभालना आसान बनाते हैं।

Royal Enfield Hunter 350 के कलर

2026 मॉडल में Hunter 350 के कलर लाइनअप को भी अपडेट किया गया है। टॉप वेरिएंट में Mumbai Yellow और Moonshot White दो नए रंग जोड़े गए हैं। इसके अलावा वेरिएंट के अनुसार Hunter 350 कुल करीब 10 रंग विकल्पों में आपको देखने मिल जाती है |

Royal Enfield Hunter 350 Colours

Mumbai Yellow खास तौर पर ज्यादा आकर्षक और यूथफुल लुक देता है, जबकि Moonshot White बाइक को ज्यादा साफ और प्रीमियम अपील देता है।

Hunter 350 किसके लिए बेहतर है?

अगर आपको Royal Enfield का क्लासिक लुक पसंद है लेकिन Classic 350 की तुलना में ज्यादा कॉम्पैक्ट और शहर में आसानी से चलने वाली बाइक चाहिए, तो Hunter 350 एक मजबूत विकल्प है। इसका 349cc इंजन, 17-इंच व्हील, कॉम्पैक्ट रोडस्टर डिजाइन और आरामदायक राइडिंग पोजिशन इसे रोजाना ऑफिस आने-जाने से लेकर वीकेंड राइड तक के लिए सबसे बेस्ट बन जाती है |

निष्कर्ष

कुल मिलाकर Royal Enfield Hunter 350 2026 में कंपनी ने किसी बड़े इंजन बदलाव के बजाय इसके वेरिएंट और लुक को ज्यादा आकर्षक बनाने पर ध्यान दिया है। ₹1.38 लाख के आसपास की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत, 349cc J-Series इंजन, 20.2 BHP पावर, 27 Nm टॉर्क, करीब 36.2 kmpl की आधिकारिक फ्यूल इकॉनमी और नए कलर विकल्प इसे 350cc रोडस्टर सेगमेंट में मजबूत विकल्प बनाते हैं। नया Base Premium वेरिएंट खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए दिलचस्प है जो कम कीमत में अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर वाला Hunter पैकेज चाहते हैं।

Read More

TVS Ronin 2026 दमदार 225cc इंजन और शानदार रेट्रो लुक वाली बाइक, जानिए कीमत, फीचर्स, माइलेज और सेफ्टी

₹5.76 लाख में लॉन्च हुई नई Kawasaki Ninja 500, स्पोर्ट्स बाइक प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी!

Adventure का असली किंग! KTM 390 Adventure X में पावर और टेक्नोलॉजी का धमाका

Royal Enfield classic Goan 350 दमदार ओल्ड लुक के साथ हुई लॉन्च जानिए फीचर्स ,कलर ,प्राइस मिलेगी पूरी जानकारी

1 thought on “2026 Royal Enfield Hunter 350 नए वेरिएंट और कलर के साथ फिर मचा रही धूम, जानिए कीमत, इंजन, माइलेज और फीचर्स”

Leave a Comment