Bajaj Pulsar 125 Details
बजाज ऑटो ने अपनी लोकप्रिय Bajaj Pulsar 125 को 2026 में बड़े अपडेट के साथ लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बार सिर्फ डिजाइन में बदलाव नहीं किया, बल्कि बाइक के इंजन, गियरबॉक्स, फ्रेम, रियर सस्पेंशन और टेक्नोलॉजी में भी बड़े बदलाव किए हैं। नई Pulsar 125 को 24 अगस्त 2026 को Pulsar ब्रांड के 25 साल पूरे होने के मौके पर पेश किया गया। बाइक में अब 5-इंच TFT डिस्प्ले, Google Maps नेविगेशन, तीन राइडिंग मोड, Crawl Tech और मोनोशॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹92,900 रखी गई है।
2026 Bajaj Pulsar 125 की कीमत
नई Bajaj Pulsar 125 को चार वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹92,900 है, जबकि टॉप Premium Split Seat वेरिएंट की कीमत ₹1,04,318 तक जाती है। वेरिएंट के हिसाब से कीमत इस प्रकार है |
- Base Single Seat: ₹92,900
- Standard Single Seat: ₹99,291
- Standard Split Seat: ₹1,00,288
- Premium Split Seat: ₹1,04,318
ये शुरुआती एक्स-शोरूम कीमतें हैं। ऑन-रोड कीमत में RTO, इंश्योरेंस और अन्य स्थानीय फीस जुड़ने के बाद कीमत सिटी और स्टेट के अनुसार अलग हो सकती है।

Bajaj Pulsar 125 इंजन और परफॉर्मेंस
नई Pulsar 125 में 124.58cc का नया इंजन दिया गया है। यह इंजन करीब 12 PS की पावर और 11 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ नया गियरबॉक्स दिया गया है, जिसे खास तौर पर लो-स्पीड पर बेहतर खिंचाव और ट्रैफिक में आसान राइडिंग के लिए तैयार किया गया है। कंपनी ने बाइक के पावर-टू-वेट रेशियो में भी सुधार किया है, जिससे रेगुलर राइडिंग में बाइक पहले से ज्यादा रिस्पॉन्सिव फील होने वाली है ।
नई बाइक में इंजन को फ्रेम का स्ट्रक्चरल हिस्सा बनाया गया है और नया डायमंड-टाइप फ्रेम इस्तेमाल किया गया है। इससे बाइक की राइडिंग स्टेबिलिटी और हैंडलिंग को बेहतर बनाने की कोशिश की गई है।

मोनोशॉक सस्पेंशन से बदला राइडिंग एक्सपीरियंस
नई Pulsar 125 का सबसे बड़ा मैकेनिकल बदलाव इसका नाइट्रोजन गैस-चार्ज्ड मोनोशॉक रियर सस्पेंशन है। पुराने मॉडल में ट्विन-शॉक सेटअप मिलता था, जबकि नई बाइक में मोनोशॉक लगाया गया है। आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क दिया गया है। नए सेटअप से खराब सड़कों पर बाइक के संतुलन और कॉर्नरिंग के दौरान स्टेबिलिटी में कम्फर्ट देखने मिल जाता है |
फीचर्स में बड़ा अपग्रेड
नई Pulsar 125 अब फीचर्स के मामले में पहले से काफी आगे निकल गई है। इसके ऊंचे वेरिएंट में 5-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है, जिसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ Google Maps मिररिंग, नेविगेशन, कॉल और मैसेज अलर्ट और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। टॉप वेरिएंट में Wi-Fi कनेक्टिविटी भी दी गई है।
बाइक के TFT कंसोल में RC और इंश्योरेंस जैसे जरूरी व्हीकल डाक्यूमेंट्स को डिजिटल रूप से स्टोर करने की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा USB Type-C चार्जिंग पोर्ट, LED लाइटिंग और हेजर्ड लाइट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। हालांकि सभी फीचर्स हर वेरिएंट में उपलब्ध नहीं हैं।

तीन राइडिंग मोड और Crawl Tech
Pulsar 125 में पहली बार इस सेगमेंट में Road, Rain और Sport जैसे तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं। अलग-अलग कंडीशन के अनुसार इन मोड्स से बाइक के राइडिंग को एडजस्ट करने में मदद मिलती है।
इसके साथ Crawl Tech भी दिया गया है, जो धीमे ट्रैफिक में बाइक को कम स्पीड पर नियंत्रित करने में मदद करता है। लगातार क्लच और एक्सेलरेटर के इस्तेमाल वाले ट्रैफिक में यह फीचर खास तौर पर उपयोगी हो सकता है।
माइलेज और फ्यूल एफिशिएंसी
बजाज ने नई Pulsar 125 में फ्यूल एफिशिएंसी को बेहतर बनाने के लिए Idle Start-Stop और Integrated Starter Generator (ISG) जैसी टेक्नोलॉजी दी है, जो चुनिंदा ऊंचे वेरिएंट में उपलब्ध है। ट्रैफिक में बाइक रुकने पर इंजन को बंद करने और जरूरत पड़ने पर दोबारा स्टार्ट करने से इंजन की बचत में मदद मिल सकती है।

माइलेज की बात करें तो रियल टाइम माइलेज ट्रैफिक, राइडिंग स्टाइल, सड़क और बाइक पर निर्भर करेगा। इसलिए किसी एक फिक्स्ड आंकड़े को वास्तविक माइलेज मानना सही नहीं होगा।
Bajaj Pulsar 125 सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के लिए नई Pulsar 125 में बेहतर चेसिस, मोनोशॉक सस्पेंशन, ट्यूबलेस टायर और वेरिएंट के अनुसार डिस्क/ड्रम ब्रेक सेटअप दिया गया है। कंपनी ने बाइक की हैंडलिंग और स्टेबिलिटी को बेहतर बनाने के लिए नए फ्रेम पर भी काम किया है।
नई Pulsar 125 में ABS के बजाय CBS/कॉम्बी ब्रेकिंग सेटअप मिलने की जानकारी सामने आई है, इसलिए इसे ABS वाली 125cc बाइक्स के साथ खरीदने से पहले वेरिएंट के अनुसार ब्रेकिंग सिस्टम जरूर जांचना चाहिए।

Bajaj Pulsar 125 डिजाइन और लुक
डिजाइन में Pulsar का जाना-पहचाना मस्कुलर लुक बरकरार रखा गया है, लेकिन बाइक को पहले से ज्यादा मॉडर्न बनाने के लिए LED Wolf-Eye हेडलैंप, शार्पर टैंक एक्सटेंशन, नए ग्राफिक्स और अपडेटेड LED टेल-लैंप दिए गए हैं। कुल मिलाकर नई Pulsar 125 का डिजाइन पुराने Pulsar DNA को बरकरार रखते हुए ज्यादा मॉडर्न और स्पोर्टी नजर आता है।
Bajaj Pulsar 125 2026 के कलर
नई Pulsar 125 को कई प्रीमियम रंगों में पेश किया गया है। इस सभी रंगों में Dark Silver, Ebony Black Cyan Blue, Ebony Black Magenta Red, Fury Red और Sapphire Blue शामिल हैं। हालांकि रंगों की उपलब्धता वेरिएंट और बाजार के अनुसार अलग हो सकती है।

किससे होगा मुकाबला?
नई Bajaj Pulsar 125 का मुकाबला भारतीय बाजार में TVS Raider 125, Honda SP125 और Hero Xtreme 125R जैसी बाइक्स से होगा। नई Pulsar का सबसे बड़ा फायदा इसका Pulsar वाला स्पोर्टी डिजाइन, नया मोनोशॉक सेटअप और ऊंचे वेरिएंट में मिलने वाली TFT, नेविगेशन और राइडिंग मोड जैसी तकनीक है।
निष्कर्ष
नई Bajaj Pulsar 125 2026 को देखकर साफ है कि बजाज ने इस बार इसे सिर्फ एक साधारण 125cc कम्यूटर बाइक की तरह अपडेट नहीं किया है। नया इंजन, नया फ्रेम, मोनोशॉक, 5-इंच TFT, Google Maps, तीन राइडिंग मोड, Crawl Tech और स्टार्ट-स्टॉप तकनीक इसे पहले से कहीं ज्यादा आधुनिक बनाते हैं। ₹92,900 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत इसे 125cc सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाती है, जबकि ₹1.04 लाख से ज्यादा कीमत वाले टॉप वेरिएंट में मिलने वाले फीचर्स इसे टेक्नोलॉजी के मामले में और खास बनाते हैं।
नोट: नई Pulsar 125 के कुछ स्पेसिफिकेशन और फीचर्स वेरिएंट के अनुसार बदलते हैं। इसलिए खरीदने से पहले अपने नजदीकी बजाज डीलर से चुने गए वेरिएंट की कीमत और फीचर्स की पुष्टि करना बेहतर रहेगा।
Read More
Adventure का असली किंग! KTM 390 Adventure X में पावर और टेक्नोलॉजी का धमाका
New Aprilia SXR 175cc इंजन के साथ लौटेगा धांसू Maxi Scooter, कीमत और फीचर्स देख रह जाएंगे हैरान
1 thought on “2026 Bajaj Pulsar 125 नई जनरेशन बाइक लॉन्च, कीमत, इंजन, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी”