नया जमाना, नई Tata Nexon 2026 -बाकी सब SUVs लगेंगी पुरानी

Tata Nexon 2026 Design

सोने की असली पहचान अब लोगों को हो रही है, क्योंकि सेफ्टी से समझौता न करने वाले ग्राहक आज भी Tata Nexon को अपनी पहली पसंद बना रहे हैं। नेक्सन में दमदार इंजन परफॉर्मेंस, बेहतरीन हैंडलिंग और प्रीमियम लक्ज़री फीचर्स का शानदार मेल मिलता है। इसमें फ्रंट LED हेडलाइट्स, कनेक्टेड DRLs, रियर कनेक्टेड टेल लाइट्स, शार्क फिन एंटीना और 16-इंच अलॉय व्हील्स जैसी स्टाइलिश खूबियां इसे सड़क पर अलग पहचान देती हैं।

Tata Nexon 2026 BootSpace

Tata Nexon 2026 Price 

GST 2.0 के बाद Tata Nexon की कीमतों में राहत देखने को मिली है, जिससे यह SUV अब और भी ज्यादा ग्राहकों की पहुंच में आ गई है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹7.32 लाख से शुरू होकर ₹14.05 लाख तक जाती है।

अगर ऑन-रोड कीमत की बात करें तो बेस मॉडल लगभग ₹8.44 लाख में और टॉप वेरिएंट करीब ₹16.61 लाख तक मिलता है। नेक्सन कई वेरिएंट्स Smart, Pure, Plus, Creative, Creative Plus PS और Fearless में आपको देखने मिलता है, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से आप्शन चुन सकते हैं।

Tata Nexon 2026 Engine

नेक्सन अपने सेगमेंट में दमदार परफॉर्मेंस और माइलेज के लिए जानी जाती है, जिसमें 1.2L टर्बो पेट्रोल (120 PS, 170 Nm) कई मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ, 1.2L टर्बो CNG (100 PS, 170 Nm) किफायती ड्राइव के लिए, और 1.5L डीजल इंजन (114 PS, 260 Nm) लंबी दूरी व बेहतरीन माइलेज के लिए बेस्ट इन सेगमेंट है , माइलेज की बात करें तो पेट्रोल लगभग 17–17.4 kmpl, डीजल 23–24 kmpl और CNG करीब 17.4 km/kg देता है, जिससे यह पावर, सेफ्टी और कम्फर्ट का कम्पलीट पैकेज बन जाती है |

Tata Nexon 2026 Engine

Tata Nexon 2026 Features

नेक्सन प्रीमियम इंटीरियर और सॉफ्ट-टच फिनिश के साथ आती है, जिसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल/सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनारोमिक सनरूफ (चुने हुए वेरिएंट्स), वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट्स, एम्बिएंट लाइटिंग, पुश-बटन स्टार्ट और Android Auto व Apple CarPlay सपोर्ट जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं, जो इसे अपने सेगमेंट की एक पूरी तरह फीचर-लोडेड SUV बनाते हैं।

Tata Nexon 2026 Features

Tata Nexon 2026 Safety

नेक्सन सेफ्टी के मामले में मजबूत पैकेज देती है, जिसमें मल्टीपल एयरबैग्स, ABS और EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, रियर पार्किंग सेंसर और कैमरा जैसी सुरक्षा सुविधाएँ मिलती हैं, जो सिटी और हाईवे दोनों ड्राइव में यात्रियों को बेहतर सुरक्षा और भरोसा प्रदान करती हैं।

Tata Nexon 2026 Safety

Tata Nexon 2026 Colours

नेक्सन को भीड़ से अलग दिखाने के लिए कई यूनिक और स्टाइलिश कलर ऑप्शंस दिए हैं, जो अलग-अलग पसंद के ग्राहकों को सूट करते हैं |

  • कैलगरी व्हाइट (Calgary White) – साफ-सुथरा और क्लासिक शेड, जो कार को एलिगेंट प्रीमियम लुक देता है।

  • डेटोना ग्रे (Daytona Grey) – मॉडर्न मेटैलिक ग्रे, जो SUV को स्पोर्टी और स्टाइलिश अपील देता है।

  • एम्पायर ब्लू (Empyrean Blue) – गहरा और रॉयल ब्लू, जो रोड पर मजबूत प्रेज़ेंस बनाता है।

  • फ्लेयर रेड (Flare Red) – बोल्ड और एनर्जेटिक रेड शेड, जो तुरंत ध्यान खींचता है।

  • एटलस ब्लैक (Atlas Black) – सॉलिड ब्लैक फिनिश, जो हमेशा प्रीमियम और दमदार दिखती है।

  • प्रिस्टीन व्हाइट डुअल टोन (Pristine White Dual Tone) – व्हाइट बॉडी के साथ ब्लैक रूफ का ट्रेंडी कॉम्बिनेशन।

  • ट्रॉपिकल मिस्ट (Tropical Mist) – हल्का ब्लू-ग्रीन टोन, जो कार को फ्रेश और यूनिक लुक देता है।

  • ग्रासलैंड बेज (Grassland Beige) – सॉफ्ट और एलिगेंट बेज शेड, जो अलग और सोबर स्टाइल पसंद करने वालों के लिए बेस्ट आप्शन बन जाता है।

Read More

Leave a Comment