Toyota Innova Crysta LIMO Edition Launch
Toyota ने भारतीय बाजार में Innova Crysta LIMO Edition पेश कर दिया है | इस नए एडिशन को खासतौर पर Fleet Operators, Taxi Services और Commercial Mobility से जुड़े ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाया गया है | कंपनी ने इसे GX-SLF ग्रेड पर आधारित रखा है और इसमें 7-सीटर और 8-सीटर दोनों सीटिंग ऑप्शन मिलते हैं |
हालांकि LIMO Edition के नाम से इसे एक नया प्रीमियम मॉडल समझना सही नहीं होगा, क्योंकि इसमें बड़े डिजाइन या मैकेनिकल बदलाव नहीं किए गए हैं | यह मुख्य रूप से Innova Crysta के Fleet मॉडल को एक अलग पहचान देने वाला एडिशन है | इसकी सबसे बड़ी खासियत कम्फ़र्टेबल सीटिंग, बड़ा केबिन और Toyota की भरोसेमंद डीजल परफॉर्मेंस है |
Toyota Innova Crysta LIMO Edition Price
कीमत की बात करें तो Toyota Innova Crysta LIMO Edition की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹19.95 लाख रुपये रखी गई है | इसका 7-सीटर वर्जन ₹19.95 लाख रुपये में आता है, जबकि 8-सीटर वर्जन की कीमत ₹19.99 लाख रुपये है | दोनों वेरिएंट की कीमत में सिर्फ 4,000 रुपये का अंतर है | ये कीमतें एक्स-शोरूम हैं और शहर के हिसाब से ऑन-रोड प्राइस अलग देखने मिल सकती है |
Toyota Innova Crysta LIMO Edition Engine & Mileage
इंजन की बात करें तो Toyota Innova Crysta LIMO Edition में 2.4-लीटर का 4-सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन दिया गया है | यह इंजन 150 PS की पावर और 343 Nm का टॉर्क जनरेट करता है | इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है | इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का आप्शन नहीं दिया गया है |
माइलेज के मामले में इस MPV की सर्टिफाइड फ्यूल एफिशिएंसी 15 kmpl तक है | दमदार टॉर्क और मजबूत इंजन की वजह से यह गाड़ी ज्यादा यात्रियों के साथ लंबी दूरी की यात्रा और कमर्शियल इस्तेमाल के लिए एक अच्छा आप्शन बन सकती है |
Toyota Innova Crysta LIMO Edition Features & Interior
फीचर्स की बात करें तो Innova Crysta LIMO Edition में कम्फ़र्टेबल और स्पेशियस केबिन मिलता है | इसके 7-सीटर मॉडल में दूसरी रो में कैप्टन सीट्स दी गई हैं, जिससे यात्रियों को ज्यादा कम्फर्ट और बेहतर लेगरूम मिलता है | वहीं 8-सीटर मॉडल में दूसरी रो में बेंच सीट दी गई है, जिससे एक एक्स्ट्रा यात्री के बैठने की सुविधा मिलती है |
इसके अलावा इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Apple CarPlay और Android Auto कनेक्टिविटी, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और तीनों रो के लिए AC वेंट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं | केबिन में पर्याप्त हेडरूम और लेगरूम दिया गया है, जिससे लंबी यात्रा के दौरान यात्रियों को बेहतर कम्फर्ट मिलता है |
एक्सटीरियर डिजाइन की बात करें तो इसमें ब्लैक फ्रंट ग्रिल के साथ सिल्वर हॉरिजॉन्टल स्लैट्स, हैलोजन हेडलैंप और 16-इंच सिल्वर फिनिश अलॉय व्हील्स मिलते हैं | कुल मिलाकर इसका डिजाइन मौजूदा Innova Crysta GX जैसा ही रखा गया है |
Toyota Innova Crysta LIMO Edition Safety Features
सेफ्टी के मामले में Toyota ने इस MPV में 7 एयरबैग दिए हैं | इसके अलावा ABS के साथ EBD, Brake Assist, Vehicle Stability Control और Hill Start Assist Control जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं | ये फीचर्स अचानक ब्रेक लगाने, फिसलन वाली सड़कों और ढलान पर गाड़ी चलाते समय बेहतर कंट्रोल बनाए रखने में मदद करते हैं | ज्यादा यात्रियों को लेकर चलने वाली गाड़ी के लिए ये सेफ्टी फीचर्स बहोत ही इम्पोर्टेन्ट हैं |
Toyota Innova Crysta LIMO Edition Colours
कलर ऑप्शन की बात करें तो Innova Crysta की मौजूदा रेंज में Platinum White Pearl, Super White, Silver Metallic, Attitude Black Mica और Avant-Garde Bronze Metallic जैसे कलर आपको मिलते हैं | हालांकि LIMO Edition के लिए अलग से कलर ऑप्शन की पूरी जानकारी स्पष्ट नहीं की गई है | इसलिए इसकी प्रेजेंट कलर उपलब्धता के लिए नजदीकी Toyota डीलरशिप से जानकारी लेना बेहतर रहेगा |
Toyota Innova Crysta LIMO Edition Warranty & Other Details
Toyota Innova Crysta LIMO Edition के साथ 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी मिलती है | ग्राहक चाहें तो इसे बढ़ाकर 5 साल या 2.20 लाख किलोमीटर तक करवा सकते हैं | इसके अलावा Toyota Smart Finance, कम EMI वाले फाइनेंस प्लान, Express Maintenance Service और 24×7 Roadside Assistance जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं |
क्या Toyota Innova Crysta LIMO Edition खरीदना सही रहेगा?
कुल मिलाकर Toyota Innova Crysta LIMO Edition उन ग्राहकों के लिए एक अच्छा आप्शन हो सकती है जो टैक्सी बिजनेस, ट्रैवल सर्विस या कमर्शियल पैसेंजर ट्रांसपोर्ट के लिए एक भरोसेमंद और कम्फ़र्टेबल MPV खरीदना चाहते हैं | इसमें 7 और 8 सीटों का विकल्प, दमदार 2.4-लीटर डीजल इंजन और अच्छा केबिन स्पेस मिलता है | हालांकि इसमें रेगुलर GX Fleet मॉडल के मुकाबले कोई बड़ा फीचर या इंजन अपग्रेड नहीं किया गया है | इसकी अलग LIMO पहचान इसे मुख्य रूप से कमर्शियल और Fleet ग्राहकों के लिए पेश किया गया नया विकल्प बनाती है |
Read More
ये SUV नहीं, सपना है! Mahindra XUV 7XO हर भारतीय के लिए🔥
Tata Safari 2026 दमदार SUV में पेट्रोल का आप्शन, शानदार फीचर्स और 5-स्टार सेफ्टी के साथ बनी खास पसंद
भारत में पहली बार एंट्री लेने जा रही है Japan की दिग्गज SUV Nissan Patrol 2026 क्या बदलेगा गेम?