Toyota Urban Cruiser Ebella EV
टोयोटा भारत में अपनी सबसे पहली इवी लॉन्च की है , जिसका नाम Toyota Urban Cruiser Ebella EV रखा गया है । यह इलेक्ट्रिक SUV Maruti Vitara BEV प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी और भी बेहतर होने वाली है।
नई अर्बन क्रूजर एबेला EV में आपको बिल्कुल फ्रेश और फ्यूचरिस्टिक लुक, शार्प LED हेडलैम्प्स, DRLs और एयरोडायनामिक डिजाइन देखने मिलता है। इसके साथ ही इसमें नई और ज्यादा दमदार बैटरी पैक दिया जाएगा, जो एक बार चार्ज करने पर लंबी रेंज देने में सक्षम होगी।

Toyota Urban Cruiser Ebella EV Price
टोयोटा अर्बन क्रूजर एबेला ईवी आपको काफी मीडियम और अफोर्डेबल प्राइस रेंज में देखने को मिलने वाली है, जिससे यह कार आम ग्राहकों के बजट में आसानी से फिट हो सकेगी। कंपनी इसे खासतौर पर फैमिली यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है ।जिसकी बुकिंग आप मात्र ₹25,000/- से कर सकते है |
हालांकि अभी तक इसकी ऑफिशियल कीमत का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि टोयोटा बहुत जल्द इसकी प्राइस से पर्दा उठाने वाली है। प्राइस के साथ ही यह EV अपने सेगमेंट में दूसरी इलेक्ट्रिक SUVs को कड़ी टक्कर दे सकती है।

Toyota Urban Cruiser Ebella EV Battery
टोयोटा अर्बन क्रूजर एबेला ईवी में आपको बेहद प्रीमियम क्वालिटी की बैटरी देखने को मिलने वाली है। इस इलेक्ट्रिक SUV में 61 kWh और 49 kWh का पावरफुल बैटरी पैक दिया जाएगा, जो शानदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाएगा।

इस दमदार बैटरी के साथ यह EV करीब 128 KW और 106 KW की पावर और 189 Nm का टॉर्क जनरेट करेगी, जिससे कार को तेज पिकअप और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलेगा। शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक, यह कार बेहतरीन स्टेबिलिटी और कंट्रोल के साथ ड्राइव करने का भरोसा देगी।
इसके अलावा, इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, बेहतर थर्मल मैनेजमेंट और लंबी बैटरी लाइफ मिलने की उम्मीद है, जो इसे डेली यूज़ के साथ-साथ लॉन्ग ड्राइव के लिए भी एक शानदार इलेक्ट्रिक SUV बनाता है।
Range:-इसमें आपको 543 किमी की ARAI क्लैमेड रेंज मिलने वाली है |
Toyota Urban Cruiser Ebella EV Features
पहले टोयोटा अर्बन क्रूजर एबेला ईवी में फीचर्स काफी लिमिटेड देखने को मिलते थे, लेकिन अब इस कार को न्यू अपडेटेड और एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया जा रहा है। इस बार टोयोटा ने फीचर्स के मामले में कोई समझौता नहीं किया है।
इस इलेक्ट्रिक SUV में आपको प्रीमियम क्वालिटी इंटीरियर,कनेक्टेड बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिल जाता है। इसके अलावा इसमें फिक्स्ड ग्लास सनरूफ, सॉफ्ट एंबिएंट लाइटिंग, और 10-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट दी गई है।

कम्फर्ट और स्पेस की बात करें तो इसमें 40:20:40 स्प्लिट रियर सीट्स, फ्लेक्सिबल और बड़ा बूट स्पेस, रियर AC वेंट्स और वेंटिलेटेड सीट्स जैसी प्रीमियम सुविधाएं मिलती हैं। टेक्नोलॉजी और सेफ्टी के लिए 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग पैड, 16-इंच के स्टाइलिश एलॉय व्हील्स, प्रीमियम साउंड सिस्टम और रियर कनेक्टेड LED लाइट्स भी दिए गए हैं।
Toyota Urban Cruiser Ebella EV Safety
टोयोटा अर्बन क्रूजर एबेला ईवी को बेहद मजबूत बिल्ड क्वालिटी और हाई-लेवल सेफ्टी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। सेफ्टी के मामले में यह इलेक्ट्रिक SUV अपने सेगमेंट में काफी आगे रहने वाली है।
इस कार में आपको ADAS लेवल-2 टेक्नोलॉजी मिलती है, जिसमें अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग और फॉरवर्ड कोलिजन वॉर्निंग जैसे एडवांस फीचर्स शामिल होने वाले है । यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसमें 7 एयरबैग्स, ABS + EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, और इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक दिया गया है।

इसके अलावा, इसमें व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (VSC), ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और टॉप क्वालिटी इलेक्ट्रिकल्स मिलते हैं, जो लंबी उम्र और भरोसेमंद परफॉर्मेंस का वादा करते हैं। साथ ही, EV-स्पेसिफिक सेफ्टी जैसे बैटरी थर्मल प्रोटेक्शन, हाई-वोल्टेज कट-ऑफ सिस्टम और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर इसे और भी सेफ्टी बनाते हैं।
कुल मिलाकर, Toyota Urban Cruiser Ebella EV सेफ्टी, स्टेबिलिटी और भरोसेमंद टेक्नोलॉजी के साथ एक फुली-सेफ और फैमिली-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक SUV के रूप में मार्केट में अपनी मजबूत पहचान बनाने वाली है।
Read More
आ गई Mahindra XUV 3XO EV फीचर्स ऐसे कि Tata-MG की नींद उड़ जाए🔥
Top 10 Selling Cars In 2025 की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें- लिस्ट देख हैरान रह जाएंगे
Maruti Suzuki E Vitara 2026 इलेक्ट्रिक SUV फीचर्स, रेंज और लॉन्च डिटेल्स