Upcoming Mahindra BE 7 Spied Charging
Mahindra अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV BE 7 को भारतीय सड़कों पर लगातार टेस्ट कर रही है। हाल ही में यह अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV कर्नाटक में एक पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर चार्जिंग के दौरान स्पॉट हुई है। इस बार सामने आई तस्वीरों में इसके डिजाइन और कुछ खास फीचर्स की झलक देखने को मिली है। टेस्टिंग मॉडल पर सफेद और वायलेट कलर की कैमोफ्लाज रैपिंग दिखाई दी है।
Mahindra BE 7 को पहले BE.07 कॉन्सेप्ट के नाम से पेश किया गया था। प्रोडक्शन मॉडल को कंपनी की Born Electric रेंज में BE 6 से ऊपर रखा जा सकता है। इसकी सबसे खास बात इसका बड़ा और रेगुलर SUV डिजाइन होगा, जो BE 6 के मुकाबले ज्यादा प्रैक्टिकल और फैमिली-फ्रेंडली नजर आ सकता है। ताजा इमेज में इसमें फ्रेमलेस डोर, पूरी तरह बाहर निकलने वाले पॉप-आउट डोर हैंडल और पीछे बाईं तरफ चार्जिंग पोर्ट देखने को मिला है।

Mahindra BE 7 Launch Date
लॉन्च की बात करें तो Mahindra ने अपनी अगली BE इलेक्ट्रिक SUV को 2027 में लाने वाली है। ऐसे में BE 7 को 2027 के दौरान भारतीय बाजार में पेश किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, इसकी सटीक लॉन्च डेट और बुकिंग शुरू होने की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कंपनी लॉन्च से पहले इसके प्रोडक्शन मॉडल और फीचर्स का खुलासा कर सकती है।
Mahindra BE 7 Expected Price
कीमत की बात करें तो Mahindra BE 7 की सटीक प्राइस अभी घोषित नहीं हुई है। रिपोर्ट्स और इसकी पोजिशनिंग को देखते हुए इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹25.00 लाख से ₹30.00 लाख के बीच हो सकती है। वहीं, वेरिएंट और बैटरी पैक के हिसाब से टॉप मॉडल की कीमत ज्यादा रहने की संभावना है।
अगर इसकी शुरुआती कीमत ₹25 लाख के आसपास रखी जाती है, तो यह प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV खरीदने वाले ग्राहकों के लिए एक अच्छा आप्शन बन सकती है। इसकी अनुमानित ऑन-रोड कीमत शहर, इंश्योरेंस और रजिस्ट्रेशन के अनुसार अलग-अलग होगी।
Battery, Motor & Driving Range
Mahindra BE 7 में पेट्रोल या डीजल इंजन की जगह पूरी तरह इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दिया जाएगा। इसे कंपनी के INGLO इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है। उम्मीद है कि इसमें BE 6 की तरह 59kWh और 79kWh के बैटरी पैक आप्शन मिल सकते हैं।

BE 6 में इस्तेमाल होने वाले बैटरी और मोटर सेटअप को देखें तो 59kWh बैटरी के साथ लगभग 170kW और 79kWh बैटरी के साथ करीब 210kW की इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की संभावना है। दोनों सेटअप में लगभग 380Nm टॉर्क का आप्शन भी मिल सकता है। हालांकि, BE 7 की ज्यादा जानकारी अनविल होनी बाकि है।
ड्राइविंग रेंज की बात करें तो BE 6 में बड़े बैटरी पैक के साथ 683km तक की क्लेम्ड MIDC रेंज मिलती है। लेकिन BE 7 का साइज और वजन ज्यादा होने के कारण इसकी एक्चुअल रेंज अलग हो सकती है। BE 7 की फाइनल बैटरी पॉवर, रेंज और मोटर पावर की जानकारी लॉन्च के करीब सामने आएगी। इसमें रियर-व्हील ड्राइव के साथ डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव की आप्शन भी देखने मिल सकते है |
Exterior Design & Features
डिजाइन के मामले में Mahindra BE 7 काफी प्रीमियम और मॉडर्न SUV नजर आती है। इसमें सामने की तरफ स्लिम C-शेप LED DRL, नीचे वर्टिकल LED हेडलैंप और क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल दी जा सकती है। इसके अलावा मस्कुलर बंपर, एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स और स्पोर्टी रूफ स्पॉइलर इसके लुक को खास बनाएंगे।
ताजा स्पाई तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान इसके फ्रेमलेस डोर और पूरी तरह मैकेनाइज्ड पॉप-आउट डोर हैंडल ने खींचा है। इन हैंडल्स के पूरी तरह बाहर आने की सुविधा इसे प्रीमियम लुक देती है। इसके अलावा पीछे की तरफ C-शेप LED टेललाइट और क्लैमशेल स्टाइल टेलगेट मिलने की उम्मीद है।
Interior & Technology Features
इंटीरियर की बात करें तो बहोत प्रीमियम Mahindra BE 7 में तीन स्क्रीन वाला डैशबोर्ड लेआउट देखने को मिल सकता है। इसमें ड्राइवर के लिए डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बीच में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और फ्रंट पैसेंजर के लिए अलग डिस्प्ले दिया जा सकता है।
इसके अलावा पैनोरमिक ग्लास रूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस फोन चार्जिंग, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी इसके फीचर पैकेज का हिस्सा हो सकती है। हालांकि, इन सभी फीचर्स की वेरिएंट के हिसाब से उपलब्धता अभी कन्फर्म नहीं है।
Safety Features
सेफ्टी के मामले में भी Mahindra BE 7 में कई एडवांस फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसमें 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और मल्टीपल एयरबैग मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा Level-2 ADAS टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है, जिसमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं।
इसके अलावा हेड-अप डिस्प्ले और ऑटोमैटिक पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर्स भी मिलने की संभावना है। हालांकि, BE 7 की फाइनल सेफ्टी रेटिंग और सभी सेफ्टी फीचर्स की जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आएगी।
Mahindra BE 7 Colour Options
फिलहाल Mahindra ने BE 7 के फाइनल कलर ऑप्शन की जानकारी नहीं दी है। टेस्टिंग के दौरान यह SUV सफेद और वायलेट कैमोफ्लाज में दिखाई दी है, लेकिन इसे इसका प्रोडक्शन कलर नहीं माना जा सकता। उम्मीद है कि लॉन्च के समय कंपनी इसे कई आकर्षक सिंगल-टोन और डुअल-टोन कलर ऑप्शन में पेश करेगी।
किन इलेक्ट्रिक SUVs से होगा मुकाबला?
भारत में लॉन्च होने के बाद Mahindra BE 7 का मुकाबला Tata Harrier EV, VinFast VF 7 और BYD Atto 3 जैसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUVs से हो सकता है। Mahindra की अपनी BE 6 और XEV 9e के मुकाबले भी इसकी पोजिशनिंग काफी अहम रहेगी।
क्या खास बनाती है Mahindra BE 7 को?
Mahindra BE 7 की हालिया चार्जिंग स्टेशन पर हुई स्पॉटिंग से साफ है कि कंपनी इसके टेस्टिंग और डेवलपमेंट पर काम कर रही है। फ्रेमलेस डोर, पॉप-आउट हैंडल, ट्रिपल-स्क्रीन केबिन और INGLO प्लेटफॉर्म इसे कंपनी की एक खास इलेक्ट्रिक SUV बना सकते हैं। अगर इसमें 79kWh बैटरी, लंबी ड्राइविंग रेंज और प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं, तो यह 2027 में भारतीय EV मार्केट में अच्छी चुनौती पेश कर सकती है।
Read More
न्यू Hyundai Creta Electric 2025😍ज्यादा रेंज, बेस्ट परफॉरमेंस, बूस्ट पॉवर, प्रीमियम कलर के साथ
Renault Duster Hybrid 2026 लॉन्च हुई नई SUV, कीमत ₹16.99 लाख से शुरू, मिलेगा 29 kmpl का माइलेज