Renault Duster 2026 Details
रेनो ने एक बार फिर भारतीय SUV सेगमेंट में शानदार वापसी कर ली है। कंपनी ने अपनी सेगमेंट की बेस्ट और सबसे चर्चित कार को 26 जनवरी 2026 के दिन भारत में ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। यह SUV अब पूरी तरह नए अवतार और दमदार स्टाइल के साथ पेश की गई है, जो पहली नजर में ही लोगों का ध्यान खींच लेती है। जिसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है |
नई रेनो SUV में आपको न्यू डिज़ाइन बोनट, पहले से ज्यादा शार्प LED हेडलैम्प्स, आकर्षक डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) और फ्रेश फ्रंट प्रोफाइल देखने को मिलती है। इसका नया एक्सटीरियर डिजाइन इसे ज्यादा मस्क्युलर और प्रीमियम लुक देता है, जो शहर और हाईवे दोनों पर शानदार प्रेजेंस बनाता है।
Renault Duster 2026 Price
नई Renault SUV की एक्स-शोरूम कीमत भारत में लगभग ₹10.00 लाख से शुरू हो सकती है। बेस वेरिएंट को खास तौर पर बजट-फ्रेंडली रखा गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक इस कार की ओर आकर्षित हों। वहीं, इसके मिड वेरिएंट्स की कीमत करीब ₹14.00 से ₹17.00 लाख के बीच रहने की संभावना है, जिसमें ज्यादा फीचर्स और बेहतर कंफर्ट देखने को मिलेगा।
टॉप वेरिएंट की बात करें तो इसमें लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, प्रीमियम इंटीरियर और एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे। ऐसे में टॉप मॉडल की कीमत ₹18,00 से ₹20.00 लाख (एक्स-शोरूम) तक जा सकती है। यह कीमत इसे Hyundai Creta, Kia Seltos, Skoda KUshaq, Maruti Grand Vitara और VW Taigun जैसी गाड़ियों के सीधे मुकाबले में खड़ा करती है।

Renault Duster 2026 Features
सिर्फ लुक ही नहीं, फीचर्स के मामले में भी रेनो ने इस बार बड़ा दांव खेला है। कार में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो व एप्पल कारप्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और प्रीमियम इंटीरियर फिनिश ,बड़ा ग्लास पैनोरमिक सनरूफ , रियर ac वेन्ड्स जैसे फीचर्स के साथ आपको देखने मिलती है |

Renault Duster 2026 Engine
रेनो ने इस SUV में बेहद दमदार और एडवांस इंजन का इस्तेमाल किया है, जो बेहतर माइलेज के साथ शानदार परफॉर्मेंस देने में पूरी तरह सक्षम है। यह इंजन खास तौर पर भारतीय सड़कों और ड्राइविंग कंडीशंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे आपको सिटी, हाईवे और लॉन्ग ड्राइव तीनों में स्मूद और भरोसेमंद अनुभव मिलता है।
| इंजन | पावर | टॉर्क | गियरबॉक्स |
|---|---|---|---|
| 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल | 163 hp | 280 Nm | 6-स्पीड DCT (ऑटोमैटिक) |
| 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल | 100 hp | 160 Nm | 6-स्पीड मैनुअल |
Renault Duster 2026 Safety
रेनो ने नई डस्टर को इस बार बेहतरीन बिल्ड क्वालिटी और एडवांस सेफ्टी के साथ भारतीय बाजार में पेश किया है। मजबूत प्लेटफॉर्म पर बनी यह SUV यात्रियों की सुरक्षा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देती है और अपने सेगमेंट में एक भरोसेमंद आप्शन बनकर सामने आती है।
सेफ्टी के लिहाज से नई डस्टर में 6 एयरबैग्स दिए गए हैं, जो फ्रंट और साइड से होने वाले इम्पैक्ट में बेहतर प्रोटेक्शन प्रदान करते हैं। इसके अलावा ABS + EBD, ESP (Electronic Stability Program) और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर्स कार को मुश्किल रास्तों और ढलान पर भी पूरी तरह कंट्रोल में रखते हैं।

रेनो ने इसमें ADAS टेक्नोलॉजी को भी शामिल किया है, जिससे ड्राइविंग और ज्यादा सुरक्षित और स्मार्ट बन जाती है। साथ ही 360-डिग्री कैमरा टाइट पार्किंग और ट्रैफिक एरिया में बेहतर विजिबिलिटी देता है। इसके अलावा लेटेस्ट ड्राइवर-असिस्ट फीचर्स जैसे ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन असिस्ट और क्रूज़ कंट्रोल जैसी टेक्नोलॉजी इसे और भी एडवांस बनाती है।
Read More
ये SUV नहीं, सपना है! Mahindra XUV 7XO हर भारतीय के लिए🔥
नई Kia Seltos 2026 क्यों बन रही है इंडिया की सबसे पसंदीदा SUV? जानिए पूरी कहानी
Top 10 Selling Cars In 2025 की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें- लिस्ट देख हैरान रह जाएंगे